తెలుగు | Epaper

Encounter: बीजापुर एनकाउंटर

Dhanarekha
Dhanarekha
Encounter: बीजापुर एनकाउंटर

2 महिला समेत 4 नक्सली ढेर, 17 लाख था इनाम

ऑपरेशन मानसून में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

बीजापुर। छत्तीसगढ़(chattisgarh) को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर(encounter) हो गया।

इसमें दो महिला सहित 4 हार्डकोर नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम घोषित था फिलहाल सर्चिंग जारी है

यह मुठभेड़ बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्रों के सरहदी इलाकों में हुई। नक्सलियों कैडर की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था। इलाके में सर्चिंग करने के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों में एनकाउंटर हो गया। इसमें 4 नक्सली ढेर हो गए।

सर्चिंग के दौरान की फायरिंग

नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान ही जंगलों में छुपे नक्सलियों फायरिंग कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी क्रॉस फायरिंग की है। इसमें जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिया है। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली मौके का फायदा उठाकर भाग गए।

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान

मारे गए नक्सलियों की पहचान हुंगा (एसीएम, प्लाटून-10), लक्खे (एसीएम, प्लाटून-30), भीमे (एसीएम) और निहाल उर्फ राहुल (पार्टी सदस्य व गार्ड) के रूप में हुई है। तीनों एसीएम पर 5-5 लाख और निहाल पर 2 लाख का इनाम था।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इनमें एसएलआर, इंसास, .303 रायफल, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट, 12 बोर बंदूक और ग्रेनेड शामिल हैं।

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि ऑपरेशन लगातार बारिश और दुर्गम जंगलों के बावजूद अंजाम दिया गया। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने इसे सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 19 महीनों में बस्तर संभाग में 425 माओवादियों का सफाया हुआ है।

आईजी सुंदरराज ने मानसून की कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा बलों की दृढ़ता और समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ माओवाद के विरुद्ध चल रहे निर्णायक अभियान की बड़ी उपलब्धि है। आगे भी यह कार्रवाई और तेज होगी।

बीजापुर छत्तीसगढ़ का कौन सा जिला है और यह किस क्षेत्र में स्थित है?

बीजापुर छत्तीसगढ़ का एक आदिवासी बहुल जिला है, जो बस्तर क्षेत्र में स्थित है।

बीजापुर जिले की प्रमुख भाषा कौन सी है?

बीजापुर जिले में मुख्यतः गोंडी और हल्बी भाषाएँ बोली जाती हैं।

बीजापुर में कौन-सा प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?

बीजापुर जिले में इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, जो बाघों के लिए प्रसिद्ध है।

अन्य पढ़े: देश की सुरक्षा में सीआरपीएफ का बड़ा योगदान : पीएम मोदी

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870