Fact Check: क्या समुद्र में डूबते जहाज से गिरी करोडों की गाडियां? पड़ताल में वीडियो निकला AI जनरेटेड

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

सोशल मीडिया पर कारों से लदे डूबते जहाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि डूबते जहाज पर लदी सैकड़ों गाड़ियां समुद्र में डूब गईं। पड़ताल में पता चला है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कारों से लदा पानी का जहाज बीच समुद्र में डूबते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को बीते कुछ दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के विशालकाय जहाज पर सैकड़ों गाड़ियां दिख रही हैं। वीडियो शुरू होते ही पानी का ये जहाज एक तरफ झूकता जाता है और फिर उसके ऊपर रखी हुई सारी गाड़ियां समुद्र में गिर जाती हैं। हालांकि जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो असली नहीं है।

क्या है यूजर्स का दावा?

यूट्यूब पर Treasure of stories नाम के चैनल इस वीडियो को चार दिन पहले पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि शार्क शिप पानी में समा गया।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

समुद्र में डूबते पानी के जहाज के वीडियो का जब सजग की टीम ने फैक्ट चेक किया तो वायरल वीडियो AI जनरेटेड निकला। सबसे पहले सजग की टीम ने वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से चेक किया। जिसके बाद कुछ अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल वीडियो मिल गए।

उसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा तो उसके ऊपर invideo ai का लोगो लिखा हुआ था। बता दें कि ये invideo ai वीडियो बनाने का AI टूल है।

Read more:Luxury क्रूज पर नोरोवायरस का प्रकोप, 200 से ज्यादा बीमार।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।