Sensex : बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक टूटकर 76,900 के स्तर पर

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex सेंसेक्स लगभग 750 अंक टूटकर 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 50 भी करीब 200 अंक गिरकर 23,950 पर आ गया है। यह गिरावट निवेशकों की कमजोर धारणा और वैश्विक संकेतों के कारण देखी जा रही है।

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

आज की गिरावट में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। (IInformation Technology) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशक इस सेक्टर से दूरी बना रहे हैं, जिससे बड़े आईटी स्टॉक्स में कमजोरी आई है।

आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को (Sensex ) सेंसेक्स 750 अंक (0.99%) की गिरावट के साथ 76,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों (0.85%) की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

अन्य पढ़े: Sensex News : सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।

आईटी इंडेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा कि गिरावट

सेक्टरलेवलगिरावटपरसेंट चेंज
निफ्टी ऑटो25851-24-0.02%
निफ्टी FMCG50910-192-0.38%
निफ्टी बैंक55992-311-0.53%
निफ्टी रियल्टी786-3-0.55%
निफ्टी प्राइवेट बैंक26715-151-0.60%
निफ्टी PSU बैंक8763-61-0.72%
निफ्टी मीडिया1450-16-0.85%
निफ्टी मेटल12657-112-0.88%
निफ्टी फार्मा22702-216-1.24%
निफ्टी आईटी29085-1039-3.30%

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)6455-20-0.31%
निक्केई (जापान)593432030.34%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25797-118-0.42%

अमेरिकी बाजार में 23 अप्रैल को गिरावट रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स49310-180-0.36%
नैस्डैक24439-219-0.89%
S&P 5007108-30-0.41%

विदेशी निवेशकों ने 23 अप्रैल को 3200 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरीतारीखबाय वैल्यू (करोड़ रुपए)सेल वैल्यू (करोड़ रुपए)नेट वैल्यू (करोड़ रुपए)
DII23-Apr-202618,498.1917,556.84941.35
FII/FPI23-Apr-202612,829.1216,083.83-3,254.71

इस महीने विदेशी निवेशकों ने 47 हजार करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरीतारीखबाय वैल्यू (करोड़ रुपए)सेल वैल्यू (करोड़ रुपए)नेट वैल्यू (करोड़ रुपए)
DIIइस महीने अब तक2,82,703.562,47,925.6034,777.96
FII/FPIइस महीने अब तक2,16,734.302,64,270.39-47,536.09

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।