తెలుగు | Epaper

Bihar : तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar : तीन बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी

बिहार के बांका जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहली पत्नी के रहते एवं तीन बच्चों के पिता ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पहड़ा गांव निवासी चंदन सिंह, जो पेशे से राजमिस्त्री है और उड़ीसा में काम करते है। उन्होंने करीब 10 साल पहले संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर (मुंगेर) निवासी कंचन देवी से विवाह किया था। इस दंपति के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी सिनाक्षी (8 साल), बेटा रुद्ध कुमार (5 साल) और सबसे छोटी बेटी सोनाली कुमारी (ढाई साल) है।

शादी करने के बाद पत्नी को भेज कर दी सूचना

आरोप है कि चंदन सिंह (Chandan Singh) ने पहली पत्नी के रहते ही चांदन प्रखंड के चांदवारी गांव निवासी नीतू कुमारी से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि यह विवाह 28 तारीख शनिवार को लाहावन मंदिर में संपन्न हुआ। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी खुद पहली पत्नी को उसके मोबाइल पर शादी की तस्वीरें भेजकर दी।

दूसरी शादी करने के बाद मौसी के घर गया

तस्वीरें मिलने के बाद कंचन देवी (Kanchan Devi) स्तब्ध रह गईं और तुरंत अपने मायके पहुंचीं। वहां जानकारी मिली कि चंदन सिंह और उसकी दूसरी पत्नी अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में अपनी मौसी के घर पर ठहरे हुए हैं। इसके बाद कंचन देवी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

अन्य पढ़े: Patna : पवन सिंह की जगह राज्यसभा पहुंचे शिवेश कुमार

दोनों को थाने ले आई पुलिस

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन बच्चों के रहते दूसरी शादी करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह कानूनन भी अपराध है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

अन्य पढ़े:

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870