Latest News : सौतन से तंग आकर पत्नी ने दी जान

Read Time:  1 min
कर्नाटक
कर्नाटक
FONT SIZE
GET APP

कर्नाटक के दावणगेरे में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. महिला का शव उसके बेडरूम में मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला की शादी महज 2 साल पहले हुई थी।

कर्नाटक के दावणगेरे के चन्नगरी (Channagari) में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. उसका शव उसके बेडरूम में फंदे से लटका हुआ मिला. महिला की शादी महज 2 साल पहले ही हुई थी. उसके परिजन ने उसके पति और ससुराल वालों पर उसकी हत्या का केस दर्ज कराया और मामले की जांच करने की मांग की. मृतक महिला की पहचान जुनेरा कौसर के रूप में हुई है

ये मामला कर्नाटक के चन्नगरी के होन्नेबागी गांव से सामने आई है, जहां की रहने वाली (Junera Kausar) जुनेरा कौसर की मौत हो गई. उनकी लव मैरिज हुई थी. जुनेरा कौसर की मुलाकात कॉलेज में जिशान से हुई थी. पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और दोनों की शादी हो गई. दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है।

अन्य पढ़ें: महिला डॉक्टर आत्महत्या : आरोपी सब-इंस्पेक्टर व इंजीनियर गिरफ्तार

सुलह पंचायत के तीन दिन बाद मौत

बताया जा रहा है कि महिला के पति जीशान का किसी और महिला के साथ चक्कर चल रहा था. इसी सिलसिले में मृतका के माता-पिता बेटी को घर ले आए थे और गुरुवार को सुलह पंचायत की थी. इसके बाद महिला अपने ससुराल चली गई थी, लेकिन सुलह पंचायत के तीन दिन बाद बेटी की मौत हो गई. महिला ने आत्महत्या कर ली. माता-पिता ने अपनी बेटी की मौत की उचित जांच की मांग की है।

पत्नी के साथ मारपीट करता था पति

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. महिला का पति किसी और लड़की के प्यार में पड़ गया था. इसलिए महिला को प्रताड़ित करता था. वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था. इसी के चलते जुनेरा कौसर ने आत्महत्या कर ली और उसका शव बेडरूम में फंदे से लटका हुआ मिला. हालांकि, पति और उसके परिवार ने उसे शिवमोग्गा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन रविवार को जुनेरा कौसर की पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे, जिनके आधार पर परिवार वालों ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. चन्नगरी पुलिस ने इसमें संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।