Bihar- पटना में पप्पू यादव पर एफआईआर, जदयू नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Read Time:  1 min
पप्पू यादव
पप्पू यादव
FONT SIZE
GET APP

पटना। राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला शास्त्रीनगर थाना में जदयू की प्रदेश सचिव रीना कुमारी चौधरी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयान पर कार्रवाई

शिकायत में बताया गया है कि 20 और 21 अप्रैल को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confress) के दौरान सांसद ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां कीं। इन बयानों से आहत होकर ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि “90 प्रतिशत महिलाएं नेताओं के कमरे में गए बिना राजनीति में नहीं आ सकतीं।”

महिलाओं की गरिमा पर सवाल उठाने का आरोप

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को पुरुष नेताओं के साथ निजी संबंध बनाने पड़ते हैं। इस बयान को लेकर शिकायतकर्ता ने कहा कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक गरिमा पर सीधा हमला है।

बयान पर कायम रहे सांसद

जब इस बयान को लेकर सवाल उठाए गए, तो सांसद ने अपने बयान को सही ठहराने की कोशिश की। इससे विवाद और गहरा गया है और राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

अन्य पढ़े: Mythos AI: मिथॉस AI और बैंकिंग सुरक्षा: एक नई साइबर चुनौती

विरोध तेज, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

इस मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर विरोध देखने को मिल रहा है। राज्य महिला आयोग ने भी सांसद को नोटिस जारी किया है। विवाद बढ़ने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठने लगी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।