తెలుగు | Epaper

National : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

digital
digital
National : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

घटना में कोई हताहत नहीं

बाराबंकी (Barabanki) जिले के उमरा औद्योगिक इलाके में स्थित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री (Factory) में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुर्सी थाना इलाके के उमरा औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया तथा कई घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी प्रबंधन ने तुरंत अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू होती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

बाराबंकी

दम घुटने जैसी स्थिति …

फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल रखा था जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। आग लगने के कारण आसपास का इलाका धुएं की चपेट में आ गया जिससे दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं।

भारत में नंबर 1 औद्योगिक क्षेत्र कौन सा है?

भारत में नंबर 1 औद्योगिक क्षेत्र महाराष्ट्र का मुंबई-पुणे औद्योगिक क्षेत्र है। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कपड़ा, ऑटोमोबाइल, आईटी, रसायन और फार्मा उद्योग प्रमुख हैं।

4 औद्योगिक क्षेत्र कौन से हैं?

भारत के प्रमुख 4 औद्योगिक क्षेत्र हैं:

  1. मुंबई-पुणे औद्योगिक क्षेत्र (महाराष्ट्र)
  2. हुगली औद्योगिक क्षेत्र (पश्चिम बंगाल)
  3. अहमदाबाद-वडोदरा औद्योगिक क्षेत्र (गुजरात)
  4. दिल्ली-गाजियाबाद-गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र (एनसीआर)

निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?

मुंबई-पुणे क्षेत्र को भारत का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है। यह क्षेत्र अपनी विशाल औद्योगिक इकाइयों, बंदरगाह सुविधा और बेहतर परिवहन नेटवर्क के कारण प्रसिद्ध है।

Read More : Himanchal Pradesh: चरस तस्करी के मामले में व्यक्ति को 10 साल का कठोर कारावास

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870