मुख्य बातें: –
- पटना जा रही ट्रेन में मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट की आशंका; रेलवे जांच में जुटा
- समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
(Sasaram Railway Station) पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम (Sasaram) से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटें फैलने लगीं, जिससे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी
घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन प्लेटफॉर्म (Train Platform) पर खड़ी थी, तभी एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने बोगी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।
रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर पानी और अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होते तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। आरोप है कि स्टेशन पर मौजूद फायर सिलेंडरों में गैस नहीं थी और पानी की पाइपलाइन भी काम नहीं कर रही थी।
एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक
आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल गई। बाद में सुरक्षा के मद्देनजर उस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। Railway Protection Force के निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
लवे ने जारी किया बयान
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि संबंधित कोच उस समय खाली था और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए कोच को अलग किया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। सुबह 6:05 बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई।
Read Also : रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद
सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल रेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Read More :