National- रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद

Read Time:  1 min
राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • रतलाम के पास दो कोच जले, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया; DRM मौके पर पहुंचे
  • गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले; सभी सुरक्षित
  • त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी ट्रेन

दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) के दो कोचों में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रतलाम रेल मंडल के आलोट-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई, जिसके बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग (Delhi-Mumbai Rail Marg) पर ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

सुबह 5:30 बजे लगी आग

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) रतलाम से रवाना हुई थी। सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में अचानक आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

दो कोच पूरी तरह जले

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग की चपेट में आने से ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जल गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा।

रेलवे और प्रशासन की टीम मौके पर

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह 5:20 बजे कोटा कंट्रोल से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और टावर वैगन रवाना किए गए।उन्होंने कहा कि घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अन्य पढ़े: West Bengal- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 70 लाख की सुपारी का शक, छापेमारी जारी

मौके पर पहुंचे DRM अश्वनी कुमार

रतलाम रेल मंडल के DRM Ashwini Kumar भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। जिला प्रशासन और पुलिस बल की टीम भी मौके पर मौजूद रही। रेलवे अब आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।