मुख्य बातें: –
- 21 मंत्रियों के साथ बनेगी नई कैबिनेट, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहेंगे मौजूद
- Shashi Tharoor विदेश दौरे पर होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे
V. D. Satheesan आज Kerala के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम (Central Stadium, Thiruvananthapuram) में सुबह 10 बजे होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री समेत 21 विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। करीब 60 वर्षों बाद राज्य में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ लेने जा रही है।
कांग्रेस के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge और (Priyanka Gandhi Vadra) भी शामिल होंगे। हालांकि, Shashi Tharoor विदेश दौरे पर होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे।
कैबिनेट में 14 नए चेहरे
नई सरकार में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इनमें सीपी जॉन, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर, वी.ई. अब्दुल गफूर, पी.सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के.ए. थुलसी और ओ.जे. जनीश जैसे नाम शामिल हैं।
स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी कांग्रेस के पास
कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों पद अपने पास रखे हैं। Thiruvanchoor Radhakrishnan को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है, जबकि शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगी।
विधानसभा सत्र का कार्यक्रम तय
विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को प्रस्तावित है, जबकि राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Read Also : रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद
कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
शपथ समारोह में Siddaramaiah, Revanth Reddy और Sukhvinder Singh Sukhu समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा Vijay के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Read More :