తెలుగు | Epaper

GANG RAPE: पहले गैंगरेप फिर सरिया से निकाला बच्चेदानी

digital
digital
GANG RAPE: पहले गैंगरेप फिर सरिया से निकाला बच्चेदानी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आदिवासी अंचल खालवा के एक गांव में एक 45 साल की महिला के साथ दरिंदगी हुई है। सूचना के अनुसार महिला के साथ दो दरिंदों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया फिर इसके बाद उसके निजी अंग में सरिया या अन्य वस्तु डालकर बच्चेदानी बाहर निकाल दी।

पीड़िता ने मौके पर ही तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है

जमीन पर था शव, पास में पड़ी थी बच्चेदानी

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोट के निशान थे। निजी अंग से खून बह रहा था। बाहर बच्चेदानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सहरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे भी हैं।

दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की।

16 साल की बेटी ने दी सुचना

पुलिस के अनुसार, शनिवार को पीड़िता की साढ़े 16 साल की बेटी ने सूचना दी कि परिचित हरि पालवी (35) के घर के अंदर उसकी मां लहुलुहान हालत में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे (26) और हरि पालवी (35) मौजूद थे। दोनों महिला के परिचित हैं।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी खंडवा राजेश रघुवंशी के अनुसार, महिला से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870