తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : गहलोत का आरोप- बिहार चुनाव हुआ हाईजैक, पोलिंग डे तक बंटी रकम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : गहलोत का आरोप- बिहार चुनाव हुआ हाईजैक, पोलिंग डे तक बंटी रकम

जयपुर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन की हार को लेकर राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव में हार-जीत चलती रहती है। बिहार में जिस तरह चुनाव हाईजैक किया गया, महिलाओं को दस हजार रुपए दिए गए। चुनाव चल रहे थे और पैसे बांटा जा रहा था। पोलिंग के दिन तक पैसे बांटे गए और चुनाव आयोग देखता रहा।

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट: गहलोत

गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि कांग्रेस का सफाया हो गया है और कांग्रेस टूट जाएगी। कांग्रेस सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। जो चुनौती देश के सामने एनडीए द्वारा पेश की गई है, उसका मुकाबला करने में हम सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो साल से कोई अध्यक्ष नहीं बन पा रहा है तो फूट किसकी पार्टी में है?

महिलाओं को पैसे बांटने का आरोप

चुनाव हारने के पीछे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां धनबल का इस्तेमाल किया गया। महिलाओं को पैसा देना एक पहलू है, लेकिन तमाम योजनाओं के जरिए पैसे बांटे गए हैं, आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

राजस्थान की राजनीति पर गहलोत का बयान

गहलोत ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव मौजूदा राज्य सरकार के फेल होने के कारण हम जीत गए। जब कांग्रेस की सरकार थी और जो योजनाएं हमने चलाईं, उनकी चर्चा पूरे देश में है। उनका बड़ा प्रभाव आज भी है। लोग पछताते हैं कि सरकार चली गई और नई सरकार में कोई सुशासन नहीं है। उनके पास एक ही काम है—हमारी योजनाओं को या तो बंद करो या उन्हें कमजोर कर दो। सरकार के इस रवैये से हम अंता विधानसभा उपचुनाव 15 हजार वोटों से जीते हैं।

चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सरकार से मिला हुआ है और ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्हें चाहिए कि तमाम पार्टियों को भरोसे में लें, बातचीत करें। एसआईआर को लेकर जो तरीका अपनाया गया, उससे उनकी मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870