పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Hair Care: बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए ट्राई करके देखें करी पत्ते से बना ये हेयर पैक

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 28, 2025 • 11:41 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

करी पत्ते के लाभ : हेयरफॉल से मिलेगा छुटकारा

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए करी पत्ते से बने हेयर पैक ट्राई करना चाहिए। इससे हेयरफॉल से छुटकारा मिल जाएगा। अधिकतर लोगों के साथ आजकल हेयर फॉल संबंधी समस्याएं होती हैं। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग सेल्फ केयर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। करी पत्ते में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जोकि आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी अच्छा और फायदेमंद माना जाता है।

ऐसे में आप अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हेयर ग्रोथ के लिए करी पत्ते के इस हेयर पैक को बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इस हेयर पैक के लिए आपको मेथीदाना और नारियल के तेल की भी जरूरत पड़ेगी।

करी पत्ते के लाभ : ऐसे बनाएं हेयर पैक

इस हेयर पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें। इसमें एक मुट्ठी मेथी दाना और एक मुट्ठी करी पत्ता डाल लें। फिर इन दोनों चीजों को पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें। वहीं अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। आप अच्छे परिणाम पाने के लिए इसमें नारियल तेल भी मिला सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

इस हेयर पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें। वहीं आप अगर बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं तो इस हेयर मास्क को करीब 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें। इसका पॉजिटिव असर आपको खुद-ब-खुद महसूस हो जाएगा।

बालों की सेहत के लिए अच्छा

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व हेयर हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। अगर आप भी बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहती हैं, तो आप रेगुलर तौर पर इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस हेयर पैक से हेयर फॉल जैसी समस्या से राहत मिलेगी। वहीं मेथी दाना, करी पत्ता और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा। इस हेयर पैक से आपके रूखे और बेजान बाल सिल्की और स्मूदी बन सकते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.