పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar- तेज रफ्तार का कहर : बिहार के सारण में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 8, 2026 • 9:56 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दाउदपुर/एकमा (सारण)। छपरा–सिवान (Chhapra-Siwan) मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बनवार फ्लाईओवर ब्रिज (Banwar fly over Bridze) के समीप तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

सुबह छह बजे हुआ भीषण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा भेजा गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

आर्केस्ट्रा दल के सदस्य थे सभी सवार

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में सवार सभी लोग सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र से जुड़े एक आर्केस्ट्रा दल के सदस्य थे। वे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

घायलों की सूची

घायलों में जया कुमारी (30), पिंकी कुमारी (20), अल्पना मंडल (29), लघु कुमार (35), मनु राय (30), विक्की राय (20), चार वर्षीय बच्ची, अनुज कुमार और कालू कुमार शामिल हैं। अधिकांश घायल खैरा बाजार एवं गड़खा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अन्य पढ़े: सुवेंदु अधिकारी के PA की पेशेवर हत्या

एनएच-531 पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद एनएच-531 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर खून के धब्बे और वाहनों के टूटे हिस्से बिखरे पड़े थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Chhapra-Siwan News #Fly over Bridze News #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.