తెలుగు | Epaper

Bihar-Bhagalpur : गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar-Bhagalpur : गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया
  • बिहार के भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर एक महिला और उसकी 3 महीने की बच्ची जीवन के बड़े संकट में थे।
  • महिला गंगा नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी, तभी डायल‑112 में तैनात दारोगा ने समय रहते हस्तक्षेप किया और दोनों को बचा लिया।

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर डायल 112 में तैनात दारोगा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची की जान बचा ली. घरेलू विवाद से परेशान महिला गंगा में कूदने जा रही थी, तभी दारोगा ने उसे बचाया.

बिहार के भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर एक पल ऐसा आया, जब दो जिंदगियां खत्म होने वाली थीं, लेकिन उसी पल डायल 112 में तैनात दारोगा सिकंदर कुमार फरिश्ता बनकर सामने आ गए. एक मां और उसकी मासूम बच्ची को नई जिंदगी दे दी. दारोगा को लोग रियल हीरो बता रहे हैं।

नवगछिया में डायल 112 में एसआई के पद पर तैनात सिकंदर कुमार (Sikandar Kumar) अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर उन्होंने एक महिला को तीन माह की बच्ची के साथ गंगा (Ganges) में कूदने का प्रयास करते देखा. बिना वक्त गंवाए एसआई ने महिला की साड़ी पकड़कर उसे खींच लिया, बच्ची को गोद में लिया और मौके पर ही महिला को समझाने लगे. बाद में महिला को विक्रमशिला टीओपी के हवाले कर दिया गया।

महिला का आरोप- पति मारपीट करता है

महिला की पहचान नवगछिया के राघोपुर बहतरा निवासी जीरा देवी के रूप में हुई है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति सौरव का किसी दूसरी लड़की से बातचीत को लेकर आए दिन विवाद होता था. इसी बात को लेकर पति उसके साथ मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी उसे यह कहकर घर से भगा दिया कि कहीं जाकर मर जाओ. इसी मानसिक प्रताड़ना से टूटकर वह तीन माह की मासूम बच्ची के साथ पुल से गंगा में कूदने जा रही थी।

अन्य पढ़े: DNA life expectancy study : लंबी उम्र का राज खुला, 55% उम्र आपके डीएनए में छिपी!

जीरा देवी ने बताया कि उसने दस साल पहले शंकरपुर निवासी सौरव से प्रेम विवाह किया था. उसके दो बच्चे हैं एक पांच साल का बेटा और एक तीन महीने की बेटी. महिला ने कहा कि अब वह कभी ऐसा कदम नहीं उठाएगी, मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करेगी।

महिला घबराई हुई थी- बोले अधिकारी

वहीं एसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि जब उन्होंने महिला को गंगा में कूदने की कोशिश करते देखा तो वह बेहद घबराई हुई थी और उसके साथ छोटी बच्ची भी थी. उन्होंने कहा कि अगर महिला कूद भी जाती तो वह उसके पीछे पानी में कूदकर जान बचाने की कोशिश जरूर करते. हालांकि समय रहते सूझबूझ और साहस से दो अनमोल जिंदगियां बचा ली गईं. दारोगा सिकंदर कुमार के इस मानवीय और बहादुर कदम की पूरे शहर में सराहना हो रही है और यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

अन्य पढ़े:

Bihar- कोर्ट का बड़ा आदेश, सांसद पप्पू यादव समेत 3 पर कुर्की जब्ती का आदेश

Bihar- कोर्ट का बड़ा आदेश, सांसद पप्पू यादव समेत 3 पर कुर्की जब्ती का आदेश

नामांकन 7 फरवरी से, चुनाव 11 फरवरी को संभव

नामांकन 7 फरवरी से, चुनाव 11 फरवरी को संभव

मां ने 13 साल की बेटी की शादी बूढ़े से करवा दी

मां ने 13 साल की बेटी की शादी बूढ़े से करवा दी

Bihar- पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन पर काम तेज, DPR 6 महीने में

Bihar- पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन पर काम तेज, DPR 6 महीने में

मौत से 8 मिनट पहले अजित पवार ने की थी फोन पर बात

मौत से 8 मिनट पहले अजित पवार ने की थी फोन पर बात

Education- यूएस एडमिशन टेस्ट में गड़बड़ी, छात्रों का भविष्य दांव पर

Education- यूएस एडमिशन टेस्ट में गड़बड़ी, छात्रों का भविष्य दांव पर

मोबाइल गेम की लत से तीन बहनों की जान गई

मोबाइल गेम की लत से तीन बहनों की जान गई

National- अमेरिकी टैरिफ में कटौती से ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़त

National- अमेरिकी टैरिफ में कटौती से ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़त

Budget Session- संसद के बजट सत्र का छठा दिन, पीएम मोदी का संबोधन आज

Budget Session- संसद के बजट सत्र का छठा दिन, पीएम मोदी का संबोधन आज

J&K- जैश के आतंकी निशाने पर, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ ऑपरेशन

J&K- जैश के आतंकी निशाने पर, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ ऑपरेशन

Bihar- नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपये

Bihar- नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपये

‘पाक ड्रामा’ से क्रिकेट को नुकसान, IPL को फायदा ललित मोदी!

‘पाक ड्रामा’ से क्रिकेट को नुकसान, IPL को फायदा ललित मोदी!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870