BMC Mayoral Election : नामांकन 7 फरवरी से, चुनाव 11 फरवरी को संभव

Read Time:  1 min
7 फरवरी
7 फरवरी
FONT SIZE
GET APP

बीएमसी को 11 फरवरी को नया मेयर मिलेगा. नामांकन 7 फरवरी से शुरू होंगे. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सहयोगी शिवसेना के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है. मेयर पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है, जिससे मुंबई को पहली बार एक महिला मेयर मिलेगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के हाल में हुए चुनावों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुंबई का अगला मेयर कौन होगा. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. चुनाव के करीब एक महीने बाद 11 फरवरी को मुंबई को नया मेयर मिलेगा. मंगलवार (3 फरवरी) को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक मेयर पद के लिए पात्र उम्मीदवार 7 फरवरी (February 7) से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है. अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर के लिए चुनाव होंगे. उम्मीदवारों को चुनाव नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि के अंदर अपने नामांकन पत्र जमा करने होंगे

48 घंटे में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

बताया जा रहा है कि बीएमसी कमिश्नर अगले 48 घंटे में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकते है. बीएमसी कमिश्नर 7 मार्च, 2022 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त नगर निकाय के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं, जब पिछले सदन के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 नगर निगम पार्षदों का रजिस्ट्रेशन सोमवार शाम तक पूरा हो गया था. मेयर का चुनाव बीएमसी के कॉर्पोरेशन हॉल में होगा. इसमें सभी 227 कॉर्पोरेटर वोट डालेंगे. जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही मुंबई का नया मेयर बनेगा।

अन्य पढ़े: Bihar- पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन पर काम तेज, DPR 6 महीने में

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नए सदन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं. इस तरह गठबंधन (118 सीट) ने आसानी से बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर लिया है. दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार को अगले महापौर के पद पर निर्वाचित कराने की स्थिति में हैं।

महिला के लिए आरक्षित है मेयर पद

मेयर पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है.कोई महिला ही इस बार बीएमसी की नई मेयर बनेंगी. खबर है कि बीजेपी मेयर पद के लिए दादर की कॉर्पोरेटर शीलत गंभीर या घाटकोपर की कॉर्पोरेटर रितू तावडेमें से किसी एक को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।