2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने सीकर जिले में एक गंभीर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की। टीम ने हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में (ED) के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ जारी है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक (CA) है। उसे आरोपी हेड कॉन्स्टेबल लगातार धमकियां दे रहा था कि आरोपी बना दूंगा, पैसा दो। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसे कहता कि वह ईडी में बड़ा अधिकारी है।
अन्य पढ़े: National- मतदाता सूची मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अनावश्यक बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था। इस पर पीड़ित ने दो लाख तो पहले ही दे दिए। इसके बाद पीड़ित ने जयपुर एसीबी में शिकायत की। हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरा जाल बिछाया।
शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने पीड़ित को 11 लख रुपए के डमी नोट दिए। आज जो 13 लख रुपए पीड़ित देने के लिए आया, उसमें से 11 लाख डमी नोट से। बाकी 2 लाख असली थे।
अन्य पढ़े: