Honeytrap: ‘ब्यूटी’ की आड़ में रईसों की जेब में डाका, प्रेमी के साथ पकड़ी गई हनीट्रेप वाली विमला

Read Time:  1 min
हनीट्रेप
हनीट्रेप
FONT SIZE
GET APP

बाड़मेर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हनीट्रैप के जरिए लाखों कमाने का धंधा चला रखा था। हनीट्रैप युवती का नाम विमला है और उसके जाल में फंसने वाला ताजा शिकार एक कपड़ा कारोबारी है। यहां पढ़ें खूबसूरती की आड़ में पैसे वालों को कैसे फंसाती थी ब्यूटी पार्लर वाली…

बाड़मेर : राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में पिछले दिनों रेलवे के एक अधिकारी को दो लड़कियों ने हनीट्रैप के मामले में फंसा लिया था। रेलवे के अधिकारी को बंधक बनाकर उसका न्यूड वीडियो बनाया गया। बाद में अश्लील वीडियो उसकी पत्नी के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया। अधिकारी से 10 लाख रुपए की डिमांड की गई वरना दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई और वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकियां दी गई। उस मामले में पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब बाड़मेर में वैसा ही एक और प्रकरण सामने आया जिसमें एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक कपड़ा कारोबारी हनीट्रैप में फंसाया। 15 लाख रुपए की डिमांड की गई। बाड़मेर पुलिस ने आरोपी महिला विमला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में इस गैंग ने कपड़ा कारोबारी के अलावा अन्य को भी अपने जाल में फांसा होगा।

पति से अलग रहकर चलाती है ब्यूटीपार्लर

मूलरूप से सिरोही जिले के रेवदर की रहने वाली 32 वर्षीय विमला देवी का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। वह कुछ वर्षों से पति से अलग रहती है। बाड़मेर में रहकर वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। ब्यूटी पार्लर के चलते बाड़मेर में कई लोगों से उसकी जान पहचान हो गई। टेक्सटाइल कारोबारी से भी विमला की जान पहचान हो गई थी। विमला और टैक्सटाइल कारोबारी में पिछले कुछ महीनों से लगातार बातचीत हो रही थी। विमला और उसके प्रेमी रतन कुमार ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर रुपए हड़पने का प्लान बनाया। इसके लिए कुछ अन्य दोस्तों को भी इस षड़यंत्र में शामिल किया।


7 अप्रैल को महिला विमला ने टेक्सटाइल कारोबारी को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। दोस्ती और जान पहचान के चलते कारोबारी उसके घर पहुंच गया। प्लानिंग के मुताबिक विमला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को तैयार हो गई। कारोबारी से नजरें बचाकर विमला ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों को इस बारे में सूचना दे दी। थोड़ी ही देर बाद रतन कुमार, बाबूराम और अर्जुन विमला के घर पहुंच गए। इसके बाद चारों ने मिलकर कारोबारी के साथ मारपीट की। जबरन अश्लील वीडियो बनाया गया। बाद में उसे रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर 60 लाख रुपयों की डिमांड कर दी।

Read more: Uttar Pradesh में तीन बच्चों की मां ने 12वीं के छात्र से की शादी

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।