పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UK : चौहान ने जौलीग्रांट हवाईअडडे पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का किया उदघाटन

Author Icon By digital
Updated: May 7, 2025 • 11:38 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां जौलीग्रांट हवाई अडडे पर विशिष्ट स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का उदघाटन किया तथा ऋषिकेश में प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उनके साथ दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहे। राज्य सरकार को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई देते हुए चौहान ने कहा कि देश के विभिन्न हवाई अडडों में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर खुलने से उत्तराखंड के इस अंब्रेला ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा।

‘हाउस आफ हिमालयाज’ के प्रमोशन के लिए बनेंगे केंद्र

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग भी सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के इन उत्पादों में न केवल देश में बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय होने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि ‘हाउस आफ हिमालयाज’ के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में उत्कृष्टता केंद्र बनाएगी, जिससे एक ओर जहां गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आम लोगों को मिलेंगे वहीं दूसरी ओर किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

‘हाउस आफ हिमालयाज’ से मिलेगी स्थानीय उत्पादों को पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का भी प्रतीक है। इससे पहले, ऋषिकेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में चौहान ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों तथा स्थानय स्वयं सेवक समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।

हर माह 14 हजार 500 कमाती है प्रत्येक महिला

केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत करते हुए डोईवाला विकासखंड की रानीपोखरी ग्राम सभा की रीना रावत ने कहा कि वह मशरूम उत्पादन से जुड़ी 10 महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चलाती है और प्रत्येक महिला हर माह 14,500 रू कमाती है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें न केवल आत्मनिर्भर होने का गौरव मिला है बल्कि समाज में उनकी स्वयं की एक पहचान बनी है। हरिद्वार जिले के धाड क्षेत्र में 200 बीघा जमीन के मालिक मनमोहन भारद्वाज ने भी केंद्रीय मंत्री के सामने अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बंजर जमीन को उपजाउ बना दिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उगाए गए मशरूम अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों द्वारा खरीदे जा रहे हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi breakingnews Hindi News Paper latestnews shivraj singh chauhan trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.