తెలుగు | Epaper

Chandpur: चांदपुर के लड़के पर कैसे आया चीनी लड़की का दिल

digital@vaartha.com
[email protected]
Chandpur: चांदपुर के लड़के पर कैसे आया चीनी लड़की का दिल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो देशों को दिलों से जोड़ दिया। चीन की रहने वाली सियाओ जब दुल्हन का जोड़ा पहनकर पंचवटी मंडप में पहुंची, तो सभी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। चीन की रहने वाली सियाओ ने भारतीय युवक अभिषेक राजपूत से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। बता दें, अभिषेक चांदपुर क्षेत्र के गांव मोरना के निवासी हैं। सियाओ चीन के शानक्सी राज्य के शहर ताइयुआन से हैं। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इनकी पहली मुलाकात अफ्रीका में हुई थी।

दोनों ने चीन में कोर्ट मैरिज की थी

पहले इस जोड़े ने 25 सितंबर 2024 को चीन में कोर्ट मैरिज की। अभिषेक की चाह थी कि वे हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करें। सियाओ ने इसे खुशी-खुशी मान लिया। चांदपुर के एक बैंकट हॉल में जयमाला और सप्तपदी की रस्में संपन्न हुईं। सियाओ के माता-पिता वीजा न मिलने के कारण शादी में शामिल नहीं हो पाए।

दरअसल, मोरना गांव के रहने वाले अभिषेक राजपूत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनकी मुलाकात चीन की रहने वाली सियाओ से 5 साल पहले अफ्रीका के अंगोला में हुई थी, जहां दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

घरवालों ने शादी की तैयारियां

अंगोला से अप्रैल की शुरुआत में भारत लौटे अभिषेक ने अपने परिवार को यह बात बताई और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। अभिषेक और सियाओ ने पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाला और हवन की रस्में निभाईं। लोगों ने दोनों का तालियों से गर्मजोशी से स्वागत किया। शादी के बाद अभिषेक ने अपनी नवविवाहित पत्नी को घर ले जाकर पूरे रीति-रिवाज से गृह प्रवेश कराया।

red:mor: Preity Zinta ने फैन के मैसेज पर दिया दिल जीतने वाला जवाब।



टीचर या हैवान?

टीचर या हैवान?

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870