పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Karnataka : H5N1 वायरस का प्रकोप, 40 मोरों की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 2, 2026 • 11:45 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें दर्जनों मोरों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, एक क्षेत्र में अचानक कई मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद जांच में H5N1 वायरस की आशंका जताई गई।

40 मोरों की मौत से हड़कंप

अब तक करीब 40 मोरों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे वन विभाग और प्रशासन में चिंता बढ़ गई है।

Karnataka: तुमकुर में H5N1 वायरस की वजह से पक्षियों पर आफत आई है। यहां (40 Peacocks) 40 मोरों की मौत हो गई है। इंसान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। प्रशासन ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

Tumkur H5N1 Virus: कर्नाटक के तुमकुर जिले में (H5N1) वायरस का कहर देखने को मिला है। यहां H5N1 वायरस की वजह से लगभग 40 मोरों की मौत हो गई है। डिप्टी कमिश्नर सुभा कल्याण ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन के मुताबिक, इन्फेक्शन के केंद्र से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाला इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित हो गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

ऐसे हुई H5N1 वायरस की पुष्टि

डिप्टी कमिश्नर सुभा कल्याण ने लोगों को अपील की है कि वे सिर्फ अच्छी प्रकार से पका हुआ और उबला मांस ही खाएं। उन्होंने ये भी कहा कि तुमकुर जिले में जंगली पक्षियों, और उसमें भी खासकर मोरों की मौत की खबर मिलने के बाद उनके सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें H5N1 वायरस होने की पुष्टि हो गई। कर्नाटक सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश मिलने के बाद गहनता से निगरानी कर रहे हैं और रैपिड रिस्पॉन्स टीमें यहां लगातार सर्विलांस करने में जुटी हुई हैं।

घबराने के बजाय सावधानी की जरूरत

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस इलाके में लगभग 31 पोल्ट्री दुकानों और 10 फार्म के होने  की पहचान की है। आज मृत मिले पक्षियों के सैंपल्स को भी जांच के लिए भेज दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने ये भी बताया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी होगी।

अन्य पढ़े: Pune-Crime : 65 साल के बुजुर्ग ने चार साल की मासूम से किया रेप, फिर पत्थर से कुचला

मार्च में भी फैला था बर्ड फ्लू

इससे पहले मार्च महीने में बिलासपुर में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी और उसके बाद उस स्थान के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री उत्पादों की सेल पर रोक लगा दी गई थी। यहां एक फार्म में लगभग 5 हजार 500 मुर्गियों की मौत हो गई थी।

कितना खतरनाक है H5N1 वायरस?

WHO के अनुसार, एवियन इन्फ्लुएंजा A (H5N1) ऐसा वायरस है जो प्रमुख रूप से पक्षियों को संक्रमित कर देता है, लेकिन दुर्लभ केस में यह इंसानों में भी इन्फेक्शन फैला सकता है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी और वर्ष 2020 के बाद से इसी का एक वेरिएंट, एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई देशों में बड़े पैमाने पर पक्षियों की मौत की वजह बना। इंसानों में इसका इन्फेक्शन गंभीर हो सकता है और इसकी वजह से मृत्यु दर भी काफी ज्यादा होती है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #H5N1Outbreak #BirdFluAlert #WildlifeHealth #PheasantMortality #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.