తెలుగు | Epaper

Kanpur : ‘ठाकुर हूं, जुबान का पक्का हूं…’, कहकर प्रेम जाल में फंसाया

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kanpur : ‘ठाकुर हूं, जुबान का पक्का हूं…’, कहकर प्रेम जाल में फंसाया

ईसाई धर्म अपनाने की मांग

कानपुर में एक म्यूजिक टीचर को हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाने और 2 साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोपी अभिषेक क्लॉडियस ने पहचान छिपाकर महिला का गर्भपात कराया और अब शादी के लिए ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला म्यूजिक टीचर (Music Teacher) के साथ यौन शोषण, मारपीट और जबरन धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर कानपुर की कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता मूल रूप से कानपुर के बारादेवी क्षेत्र की रहने वाली है और ग्वालटोली के एक स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर तैनात है.

पीड़िता के अनुसार, वहां उसकी मुलाकात गिटार बजाने वाले अभिषेक उर्फ रौनी से हुई. अभिषेक ने खुद को हिंदू और ठाकुर बताकर शिक्षिका को अपने प्रेम जाल में फंसाया. 2023 से 2025 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार महिला का शारीरिक शोषण किया.

पीड़िता ने बताया कि 2025 में जब वह एक महीने की गर्भवती (pregnant) हुई, तो उसने अभिषेक पर शादी का दबाव बनाया. उस वक्त आरोपी ने कहा- ठाकुर हूं और जुबान का पक्का हूं. शादी तुझसे ही करूंगा. लेकिन अभी गर्भपात करा ले. झांसे में आकर महिला ने एबॉर्शन करा लिया, लेकिन उसके बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया.

अन्य पढ़े: Kabul- अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, भीषण झड़पों से दहशत में लोग

धर्मांतरण का दबाव और बंधक बनाकर शोषण

शादी के लिए दोबारा दबाव बनाने पर आरोपी ने अपनी असलियत उजागर की. उसने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि ईसाई है और उसका असली नाम अभिषेक क्लॉडियस है. उसने शर्त रखी कि शादी के लिए महिला को ईसाई धर्म अपनाना पड़ेगा. पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर गई, तो वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई. पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोपी के पिता और भाई पर भी रेप और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही, आरोपी ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी अभिषेक क्लॉडियस को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अन्य परिजनों की भूमिका और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है. साक्ष्य मिलते ही अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी.

अन्य पढ़े:

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870