తెలుగు | Epaper

Gujarat : गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Gujarat : गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी

एंबुलेंस टीम की मौजूदगी में खुद को भी गोली मारी; 2 महीने पहले शादी हुई थी

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

पुलिस के मुताबिक (Gujarat) यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। कॉल में यशराज ने पत्नी राजेश्वरी के घायल होने की बात कही थी।

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले यशराज ने एंबुलेंस टीम को बताया कि उससे लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई थी, जो सीधे पत्नी के गले में जा लगी

यशराज ने खुद को गोली मार ली

मेडिकल टीम जब राजेश्वरी (Rajeshwari) का शव एंबुलेंस में रखने के लिए बाहर गई, तभी यशराज ने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। यशराज की भी मौके पर मौत हो गई थी।

यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास 2 से क्लास 1 अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था।

यशराज की मां दूसरे कमरे में थीं

वस्त्रापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। घटना के बाद एनआरआई टावर के गेट बंद कर दिए गए हैं। पुलिस तैनात है। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

अन्य पढ़े: Iran protests : ईरान की जेलों में बर्बरता, प्रदर्शनकारियों को इंजेक्शन?

घटना के समय यशराज की मां दूसरे कमरे में ही मौजूद थीं, लेकिन उन्हें इस घटना के बारे में एंबुलेंस की टीम आने के बाद पता चला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों विदेश टूर पर जाने वाले थे

परिवार के मुताबिक यशराज और राजेश्वरी बुधवार रात एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे। वहां से लौटने के बाद ही यह घटना हुई।

यशराज सिंह गोहिल के करीबी लोगों ने बताया कि दोनों शादी से बहुत खुश थे। दोनों ने कोई मन्नत भी मांगी थी और मन्नत पूरी होने पर मंगलवार को सोला इलाके के रानूजा मंदिर भी गए थे।

इसके अलावा दोनों के वीजा की भी प्रोसेस चल रही थी। अगले महीने विदेश टूर का प्लान था। राजेश्वरी टूर की तैयारी भी कर रही थी।

अन्य पढ़े:

विजय–कमल को चुनाव चिन्ह मिले.. अब सियासत बदलेगी?

विजय–कमल को चुनाव चिन्ह मिले.. अब सियासत बदलेगी?

स्टील प्लांट में विस्फोट, सात मजदूर जिंदा जले!

स्टील प्लांट में विस्फोट, सात मजदूर जिंदा जले!

अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी

सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी

संतों की संपत्ति पर सीएम योगी का सख्त बयान

संतों की संपत्ति पर सीएम योगी का सख्त बयान

महाराष्ट्र में महिलाओं का बढ़ता सियासी दबदबा

महाराष्ट्र में महिलाओं का बढ़ता सियासी दबदबा

Delhi- हवाई शक्ति मजबूत करने का सही वक्त, रणनीतिक साझेदारी जरूरी-वायु सेना प्रमुख

Delhi- हवाई शक्ति मजबूत करने का सही वक्त, रणनीतिक साझेदारी जरूरी-वायु सेना प्रमुख

अब यूपी के गांवों में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

अब यूपी के गांवों में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

Bihar- पटना हॉस्टल से बमों का जखीरा मिला, 40 सुतली बम के साथ 7 छात्र दबोचे गए

Bihar- पटना हॉस्टल से बमों का जखीरा मिला, 40 सुतली बम के साथ 7 छात्र दबोचे गए

ज़हरीले पानी ने छीना पिता, चार बेटियां बेसहारा

ज़हरीले पानी ने छीना पिता, चार बेटियां बेसहारा

Bihar- बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 युवकों की मौत, एक घायल

Bihar- बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 युवकों की मौत, एक घायल

Railway- लॉन्च से पहले ही वंदे भारत शयनयान की बुकिंग फुल, बना नया रिकॉर्ड

Railway- लॉन्च से पहले ही वंदे भारत शयनयान की बुकिंग फुल, बना नया रिकॉर्ड

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870