Middile East War- बढ़ी महंगाई, कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी

Read Time:  1 min
कमर्शियल गैस
कमर्शियल गैस
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने जोरदार दस्तक दी है। तेल कंपनियों (Oil Companies) ने 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) सिलिंडर के दाम में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

वैश्विक तनाव बना कीमत बढ़ने की वजह

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी सैन्य तनाव और अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसी दबाव का असर अब भारत में गैस की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते तेल कंपनियों को दरें बढ़ानी पड़ी हैं।

दिल्ली में 2000 के पार पहुंची कीमत

सरकारी तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (LPG Cyliender) की कीमत अब बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले मार्च की शुरुआत में भी 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी एक महीने के भीतर ही कीमतों में कुल मिलाकर 300 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले समय में बाहर खाना और अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी हो सकती हैं।

अन्य पढ़े:  बीजेपी का घोषणापत्र – 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा

घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरों को अभी कुछ हद तक महंगाई से बचाव मिला है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।