తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम दुबई में दिखाएगी हवाई कौशल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम दुबई में दिखाएगी हवाई कौशल

नई दिल्ली। दुबई में 17 से 21 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय एयर शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत की दो तरफा भागीदारी देखने को मिलेगी। एक ओर भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के कुल 9 सूर्यकिरण विमानों की टीम अपने हवाई करतब से एयर शो (Air Show) में अपना जलवा बिखेरेगी। वहीं, दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस बार इस अंतरराष्ट्रीय वैमानिकी शो में शिरकत करेंगे।

शुरुआती दो दिनों में ‘सूर्यकिरण’ दिखाएंगे हवाई करतब

रक्षा सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के सूर्यकिरण विमानों की एक टीम एयर शो के शुरुआती दो दिनों 17 से 18 तक इसमें शामिल होगी। जबकि भारत की तरफ से रक्षा मंत्री की भागीदारी भी खासी महत्वपूर्ण रहेगी। हर बार की तरह इस बार भी यह एयर शो दुबई के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा, जिसे दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (Dubai world Central) के नाम से भी जाना जाता है।

सूर्यकिरण टीम की खासियत

सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम में शामिल 9 रेड और वाइट हॉक मार्क-132 विमान हैं। एचएएल ने इन्हें लाइसेंस के तहत बनाया है। ये भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की नौ विमानों की बेहद निकटता से हवाई करतब दिखाने वाली पहली टीम है। जिसमें इनकी हार्ट, डायमंड, लूप और कॉम्बैट फॉर्मेशन चर्चित हैं।

सारंग हेलीकॉप्टर यूनिट की भूमिका

सारंग की स्थापना 2005 में 151 हेलीकॉप्टर यूनिट (Helicopter Unit) के रूप में की गई थी। यह यूनिट 5 संशोधित ध्रुव हेलीकॉप्टर उड़ाती है और इनका मुख्य तैनात एयरबेस कोयंबटूर के पास सुलूर एयरबेस है।

दुबई एयर शो में भारत की मजबूत उपस्थिति

बीते कुछ सालों से दुबई एयर शो में भारत की एक मजबूत और नियमित उपस्थिति देखने को मिल रही है। यह एक द्विवार्षिक आयोजन है, जो हर दो साल में होता है। 2023 में एयर शो में वायुसेना के दो स्वदेशी हवाई हथियारों और सैन्य उपकरणों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। जिसमें एलसीए तेजस, एएलएच ध्रुव और सारंग हेलीकॉप्टरों की टीम शामिल हुई थी।

वैमानिकी और रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भर भारत की झलक

एयर शो में भारत का प्रवेश वैमानिकी और रक्षा तकनीक के मामले में घरेलू स्तर पर बनाए गए हथियारों के जरिए उसकी बढ़ती उन्नति को दर्शाता है। साथ ही यह भारत-संयुक्त अरब अमीरात के द्विपक्षीय और सामरिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में मददगार है।

2021 में भी बिखेरा था सूर्यकिरण ने जलवा

2021 में भी दुबई एयर शो के दौरान भारत के दोनों सैन्य हथियारों और सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने अपनी हवाई कलाबाजियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

तेजस और ध्रुव की खूबियां

तेजस भारत का पहला स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान है, जिसे एचएएल ने बनाया है। वर्तमान में वायुसेना में इसकी दो स्क्वाड्रन (कुल 36 विमान) तैनात हैं — नंबर 45 (फ्लाइंग डैगर्स) और नंबर 18 (फ्लाइंग बुलेट्स)। वायुसेना की तेजस विमानों की 18 और स्क्वाड्रन खरीदने की योजना है।
ध्रुव भी एचएएल द्वारा निर्मित एक स्वदेशी बहु-भूमिका हेलीकॉप्टर है। इसे वर्ष 2002 में सेवा में शामिल किया गया था और तीनों सेनाएं इसका प्रयोग कर रही हैं।

Read More :

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870