मुंबई,। मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के एक विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
लैंडिंग गियर में आई तकनीकी समस्या
जानकारी के मुताबिक, विमान के लैंडिंग गियर (Landing Gear) के लीवर में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह विमान एयरबस ए321 नियो था, जो फ्लाइट नंबर 6ई 2157 के तहत उड़ान भर रहा था। विमान में क्रू मेंबर सहित 210 से अधिक यात्री सवार थे।
ऑटोमैटिक सिस्टम ने किया काम करना बंद
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लैंडिंग के दौरान लैंडिंग गियर का ऑटोमैटिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए मैनुअल सिस्टम (Mannual System) का सहारा लिया और विमान को पूरी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर उतारने में सफलता हासिल की।
पायलट की सूझबूझ से टली अनहोनी
तकनीकी खराबी के बावजूद पायलट और को-पायलट ने सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी दी गई, जिसके बाद रनवे पर आवश्यक तैयारियां की गईं। पायलट की समझदारी से किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना टल गई।
यात्रियों में दिखी घबराहट, लेकिन सभी सुरक्षित
घटना के दौरान कुछ यात्रियों में घबराहट जरूर देखी गई, लेकिन लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा और तकनीकी टीम ने तुरंत विमान की जांच शुरू की।
खराबी दूर होने के बाद उड़ानें सामान्य
लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान में आई खराबी को ठीक कर लिया। दिक्कत दूर होने के बाद विमान ने अपनी अगली उड़ानें सामान्य रूप से पूरी कीं। एयरपोर्ट संचालन पर भी इस घटना का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।
अन्य पढ़े: DGP : ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी, डीजीपी ने की समीक्षा
इंडिगो की ओर से बयान का इंतजार
फिलहाल इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, विमानन सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया और सभी मानकों के अनुसार ही लैंडिंग कराई गई।
Read More :