తెలుగు | Epaper

Latest News : इंदौर: ऑनलाइन धोखाधड़ी में युवक के खाते से 1 लाख रुपए गायब

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : इंदौर: ऑनलाइन धोखाधड़ी में युवक के खाते से 1 लाख रुपए गायब

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने एक युवक से ऑनलाइन ठगी (Online fraud) मामले में साइबर सेल की जांच पूरी होने के बाद आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। युवक ने सिर्फ नेट बैंकिंग शुरू कराई थी और पांच दिन के अंतराल में उसके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपए निकल गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

इंदौर मामला अगस्त 2025 का है। स्कीम नंबर 114 निवासी योगेन्द्र जादौन (Yogendra Jadoun) ने 30 अगस्त को अपनी बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) से नेट बैंकिंग शुरू कराई थी। वे कोई यूपीआई ऐप डाउनलोड करके ट्रांजेक्शन शुरू करते उसके पहले (30 अगस्त की रात) उनके खाते से पैसे निकल गए। जादौन ने 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। अभी शिकायत पर कार्रवाई होती, तब तक (1 से 3 सितंबर) उनके खाते से फिर कई किस्तों में राशि निकल गई

अन्य पढ़े: Telangana gram panchayat : तेलंगाना में आज से नई ग्राम पंचायतें शुरू!…

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की होगी पहचान

जादौन ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। साइबर सेल ने मामला जांच में लिया और जांच कर बताया कि यूपीआई ऐप के माध्यम से राशि निकाली गई है। जादौन ने बताया कि उन्होंने तो ऐप डाउनलोड भी नहीं किया है। ऐसे में वे राशि कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आखिर साइबर सेल ने जांच पूरी कर मामला लसूड़िया पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रांजेक्शन डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

ऑनलाइन फ्रॉड में कौन सी धारा लगती है?धारा 66D – कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके धोखाधड़ी

यदि कोई व्यक्ति कंप्यूटर संसाधन या संचार उपकरण का उपयोग करके किसी को धोखा देता है, तो उसे 3 साल तक की कैद या/और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

अन्य पढ़े:

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870