పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Indus Water Treaty : ‘भारत का पानी भारत के हक में बहेगा’

Author Icon By digital
Updated: May 7, 2025 • 1:01 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पाकिस्तान से तनाव के बीच गरजे भारत के पीएम मोदी

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर शिकंजा कसता जा रहा है। सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने न्यूज चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भारत के हक का पानी अब भारत के हक में ही बहेगा। पीएम मोदी ने कहा, “पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा। भारत के हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।”

पीएम मोदी ने कहा, “दशकों से हमारी नदियों का पानी तनाव और संघर्ष का विषय रहा है, लेकिन हमारी सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर नदियों को जोड़ने का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना से लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।”

भारत के पास संसाधन हैं और देश के पास इच्छाशक्ति भी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज चैनल के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “इस समिट में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की मौजूदगी अपने आप में अनूठी है। ये बदलते Hindustan का प्रतिबिंब है, जो हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है। इस बदलते Hindustan का सबसे बड़ा सपना है- 2047 तक विकसित भारत। देश के पास सामर्थ्य है, देश के पास संसाधन हैं और देश के पास इच्छाशक्ति भी है।”

भारत तभी आगे बढ़ता है जब राष्ट्र को सर्वोपरि रखा जाता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक समय था जब कोई भी जरूरी कदम उठाने से पहले लोग सोचते थे कि दुनिया क्या सोचेगी…वो सोचते थे कि उन्हें वोट मिलेगा या नहीं, उनकी सीट सुरक्षित रहेगी या नहीं…इन महत्वपूर्ण कदमों के कारण, बड़े-बड़े सुधारों को टाला जाता रहा…कोई भी देश ऐसे आगे नहीं बढ़ सकता…देश तभी आगे बढ़ता है जब राष्ट्र को सर्वोपरि रखा जाता है।” “हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसा निर्णय लिया है जो दशकों से लटके, अटके, और भटके थे।”

पहले सरकार में माई-बाप कल्‍चर हावी था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहले सरकार में माई-बाप कल्‍चर हावी था, अब सेवा भाव से काम होता है। सरकार खुद नागरिक की सेवा के लिए तत्पर है। पीएम मोदी ने कहा- एक समय था कि अब अपने डॉक्यूमेंट में अटेस्टेड कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब आप खुद अटेस्ट करके कर सकते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews india india vs pakistan latestnews pakistan trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.