తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : छठ मैया का अपमान राहुल गांधी पर भारी पड़ेगा- अमित शाह

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : छठ मैया का अपमान राहुल गांधी पर भारी पड़ेगा- अमित शाह

पटना,। अभी छठ पर्व उल्लास पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि भाजपा (BJP) ने कांग्रेस को छठ मैया का अपमान करने का आरोप कांग्रेस पर लगा दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Sah) ने एक इंटरव्यू में कहा कि छठ मैया का अपमान राहुल गांधी पर भारी पड़ेगा। जिस तरह की लहर बिहार में चल रही है उससे साफ लग रहा है कि राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी और दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

एनडीए के पक्ष में चल रही है लहर : शाह

शाह ने कहा कि मैं जितना बिहार में घूमा हूं, स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि एनडीए (NDA) के पक्ष में लहर है और हमारी सीटों के मार्जिन में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने वाली है। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को पीएम। मैं दोनों को कहना चाहता हूं, बिहार और दिल्ली में कहीं जगह खाली नहीं है। यहां नीतीश बाबू बैठे हैं, वहां मोदी जी बैठे हैं। हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं, कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

राहुल ने छठ मैया का किया अपमान: शाह का आरोप

राहुल जी मोदी जी का विरोध करते-करते छठ मैया का अपमान कर बैठे हैं। अगर मोदी जी छठ का सम्मान करते हैं और उन्हें यह नौटंकी लगती है, तो यह मोदी जी का नहीं, बल्कि छठ मैया के सारे भक्तों और पूर्वांचलियों का अपमान है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

एनडीए को मिलेगी बड़ी बढ़त

शाह ने कहा, इस देश में 1550 पार्टियां हैं। सभी को पार्टी बनाने का अधिकार है। मगर मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है, जिसमें एनडीए को बहुत बड़ी बढ़त हासिल है।

राहुल की यात्रा पर साधा निशाना

कांग्रेस कैसे सोचती है, मुझे समझ नहीं आता। कर्नाटक में तो उनकी सरकार है, क्या उन्होंने भी वोट चोरी किया है? यह यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि चुनाव आयोग घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकाल रहा है। देश में किसी भी घुसपैठिए को वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। राहुल बाबा जितनी चाहें यात्रा निकालें, मोदी सरकार एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेगी।

बिहार के युवाओं को लेकर शाह का बयान

शाह ने कहा कि इसके लिए 12 लाख करोड़ रुपये चाहिए, जो बिहार के बजट से तीन गुना ज्यादा है। बिहार के युवा को वे अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि सत्ता में नहीं आना है, इसलिए अनाप-शनाप घोषणाएं कर रहे हैं।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870