పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Iran War : योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इज़राइल से सकुशल लौटा अखिलेश

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: April 4, 2026 • 4:53 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अम्बेडकर नगर । इज़राइल (Israel) के संघर्षग्रस्त नेटान्या शहर में फंसे अकबरपुर निवासी अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ के निर्देश व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की पहल पर जॉर्डन के रास्ते सकुशल वापस लाया गया है। यह घटनाक्रम सीएम योगी के जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण, जिला प्रशासन अम्बेडकर नगर की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

वह स्वयं लौटने में असमर्थ हो गए अखिलेश कुमार

अखिलेश कुमार इज़राइल में रोजगार हेतु गए थे, किन्तु वहां उनके नियोक्ता के असहयोग एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में आ गए और उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह स्वयं लौटने में असमर्थ हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी, निवासी ग्राम हजपुरा, थाना सम्मनपुर, तहसील जलालपुर, ने 25 मार्च 2026 को आयोजित जनता दर्शन में उपस्थित होकर जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला से मिलकर अपने पति की सुरक्षित वापसी हेतु भावनात्मक अपील की।

सरकार ने उच्चस्तरीय प्रयासों से कराई वापसी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल इसकी जानकारी शासन को भेजी गई। मुख्यमंत्री के उच्चाधिकारियों को अखिलेश की सकुशल वापसी के निर्देश दिए। तब 28 मार्च 2026 को इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास को इस संबंध में औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया। इसके साथ ही भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने तेल अवीव स्थित भारतीय राजदूत, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों, जॉर्डन स्थित भारतीय राजदूत एवं जॉर्डन प्रशासन से निरंतर उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया गया। इज़राइल के हवाई अड्डों के बंद होने के कारण वैकल्पिक रणनीति के तहत 01 अप्रैल 2026 को जॉर्डन के वीज़ा एवं अंतरराष्ट्रीय एयर टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा 02 अप्रैल 2026 को अखिलेश कुमार को विशेष वाहन से सुरक्षित तरीके से भारतीय दूतावास, तेल अवीव तक लाया गया, जहां से उन्हें स्थल मार्ग से सुरक्षित रूप से जॉर्डन सीमा तक पहुंचाया गया।

भारतीय दूतावास के सहयोग से उन्हें अम्मान पहुंचाया गया

इसके बाद जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उन्हें अम्मान (जॉर्डन की राजधानी) पहुंचाया गया। वहां से अखिलेश कुमार ने 02 अप्रैल को रात्रि 20:40 बजे रॉयल जॉर्डनियन फ्लाइट पकड़ी और 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 04:55 बजे सकुशल मुम्बई पहुंच गए। मुम्बई हवाई अड्डे पर रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने अखिलेश कुमार को पूरी सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें एयर इंडिया स्टाफ कa सुपुर्द कर दिया। इसके उपरांत एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-2491 द्वारा अखिलेश कुमार मुम्बई से लखनऊ पहुंच गए। इस दौरान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा भी समुचित सहयोग प्रदान किया गया। लखनऊ पहुंचने पर अखिलेश कुमार अपने परिजनों से मिले। इसके बाद उन्हें तहसील जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर स्थित उनके घर तक पहुंचा दिया गया।

अखिलेश को बचाने में रही इनकी महत्वपूर्ण भूमिका

जिलाधिकारी ने इस सफल अभियान में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश शासन, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, इज़राइल एवं जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राजनयिक अधिकारियों, जॉर्डन प्रशासन, एयरलाइंस (रॉयल जॉर्डनियन एवं एयर इंडिया), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं सभी संबंधित अधिकारियों का हार्दिक आभार जताया है। शनिवार को अखिलेश कुमार ने अपनी पत्नी किरण देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होकर जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

पति-पत्नी ने जताया योगी सरकार व डीएम का आभार

अखिलेश कुमार ने कहा कि मैं अपने जीवन के अत्यंत कठिन और असहाय दौर से गुजर रहा था, जहां हर उम्मीद धुंधली होती जा रही थी। ऐसे समय में प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के निरंतर प्रयासों के कारण ही आज मैं सुरक्षित अपने परिवार के बीच उपस्थित हूं। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। किरण देवी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दर्शन में मेरी एक अपील को जिलाधिकारी महोदय ने जिस गंभीरता व प्राथमिकता से लिया, वह मेरे लिए आशा की किरण बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र शासन, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अकबरपुर विशाल सारस्वत सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से ही मेरे पति सकुशल घर वापस लौट सके हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#AkhileshKumarRescue #Breaking News in Hindi #CMYogiAdityanath #Hindi News Paper #HumanitarianEffort #IsraelConflict latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.