जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan Highcourt) की जयपुर पीठ में लगातार तीसरे दिन बम विस्फोट की धमकी मिली। इस सप्ताह की शुरुआत से रोजाना धमकी भरा ईमेल मिल रहा है।
सुनवाई एक घंटे रोकी, परिसर खाली कराया गया
धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मुकदमों की सुनवाई करीब एक घंटे रोक दी। वकीलों और पक्षकारों समेत सभी को मुख्य परिसर से बाहर कर तलाशी ली गई।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने की गहन जांच
हाईकोर्ट चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस (Fire Brigade and Ambulance) भी मौके पर तैनात की गईं।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है।
अन्य पढ़ें: Punjab-पंजाब चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान
‘यह अब गंभीर मुद्दा बन गया है’-पूर्व बार अध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा (Prahalad Sharma) ने कहा कि रोजाना धमकी मिलना गंभीर मामला है। यह पता लगाना जरूरी है कि किसी खास मुकदमे की सुनवाई टालने की कोशिश हो रही है या बड़ी साजिश रची जा रही है।
धमकियों का सिलसिला: 31 अक्टूबर से अब तक
हाईकोर्ट प्रशासन को
- 31 अक्टूबर को पहली धमकी मिली
- 5 दिसंबर को दूसरी धमकी
- 8 दिसंबर से अब तक रोजाना धमकी भरे मेल
सेशन कोर्ट को भी दो बार धमकी मिल चुकी है। हर बार सुनवाई रोककर परिसर खाली कराया जाता है, जिससे भय का माहौल बन जाता है और न्यायिक कार्य प्रभावित होता है।
जयपुर में हाई कोर्ट कौन सी जगह है?
जयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ (बेंच) है, जो अशोक नगर, भगवान दास रोड पर स्थित है (पिन कोड: 302001) और यह राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ (जो जोधपुर में है) के अतिरिक्त है, यह जयपुर बेंच अदालती कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है
राजस्थान में सबसे बड़ा हाई कोर्ट कौन सा है?
राजस्थान का सबसे बड़ा और मुख्य हाई कोर्ट जोधपुर में स्थित है, जिसे राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के नाम से जाना जाता है, और इसकी एक जयपुर बेंच भी है; यह 1949 में स्थापित हुआ और 2019 में इसका नया भव्य भवन खुला जिसमें 22 कोर्ट रूम हैं, तथा जोधपुर और जयपुर दोनों परिसरों को मिलाकर कुल 46 कोर्ट रूम हैं।
Read More :