IT layoffs 2026 : IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी

Read Time:  1 min
IT layoffs 2026
IT layoffs 2026
FONT SIZE
GET APP

आईटी सेक्टर में जारी संकट

IT layoffs 2026 : दुनियाभर में आईटी सेक्टर में संकट जारी है और कई टेक कंपनियां लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के पहले तीन महीनों में ही करीब 80 हजार आईटी कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। कोरोना महामारी के बाद इतनी बड़ी संख्या में नौकरी जाने का यह बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 से अब तक लगभग 10 लाख टेक कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। खासतौर पर क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) कंपनियों में छंटनी ज्यादा देखी गई है। दुनियाभर में हुई कुल छंटनी में से करीब 77 प्रतिशत कर्मचारियों को अमेरिका में निकाला गया है। कंपनियों की बात करें तो ओरेकल ने 26 हजार, अमेजन ने 16 हजार और मेटा ने 2,400 कर्मचारियों की छंटनी की है।

अन्य पढ़े: वानखेड़े में डी कॉक का धमाका

एआई का बढ़ता प्रभाव

रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन की बढ़ती (IT layoffs 2026) भूमिका भी इस बदलाव का एक कारण बन रही है। हालांकि ज्यादातर छंटनी सीधे ऑटोमेशन की वजह से नहीं बल्कि कंपनियों द्वारा भविष्य में खर्च कम करने की रणनीति के तहत की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एआई अब सिर्फ भविष्य का निवेश नहीं बल्कि कंपनियों के पुनर्गठन और कार्यबल के फैसलों को प्रभावित करने वाली बड़ी ताकत बनता जा रहा है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।