తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : सिर्फ 10 सीटों ने बदल दी तस्वीर, तेजस्वी यादव बनते-बनते रह गए मुख्यमंत्री

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : सिर्फ 10 सीटों ने बदल दी तस्वीर, तेजस्वी यादव बनते-बनते रह गए मुख्यमंत्री

पटना । बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर हलचल तेज़ है। दोनों गठबंधन के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सभी दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट में हम आपको उन 10 सीटों के बारे में बता रहे हैं, जहां बीते चुनाव में जीत का मार्जिन (Marjin) 1000 वोट से भी कम रहा। ये सीटें इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 2020 में तेजस्वी यादव मात्र 12 सीटों से सरकार बनाने से चूक गए थे।

1. कुढ़नी सीट – 712 वोट से जीती RJD

मुजफ्फरपुर की कुढ़नी सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अनिल कुमार सहनी ने बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता को मात दी थी। जीत का अंतर केवल 712 वोट रहा।

2. हिलसा सीट – सिर्फ 12 वोट से हार-जीत तय

हिलसा विधानसभा सीट पर जदयू के कृष्णमुरारी शरण ने राजद के अतरी मुनि को केवल 12 वोट से हरा दिया था। यह राज्य की सबसे करीबी टक्कर वाली सीट रही।

3. रामगढ़ सीट – 189 वोट का अंतर

रामगढ़ सीट से RJD उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीएसपी के अंबिका सिंह को 189 वोटों से शिकस्त दी थी।

4. बरबीघा सीट – 113 वोट से JDU की जीत

बरबीघा में जेडीयू (JDU) के सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी गजानंद सहनी को सिर्फ 113 वोट से हराया था।

5. डेहरी सीट – 464 वोट से RJD की जीत

डेहरी सीट पर राजद के फते बहादुर सिंह ने भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 464 वोटों से पीछे छोड़ा।

6. भोर सीट – 462 वोट का अंतर

भोर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के सुनील कुमार ने CPI (ML) उम्मीदवार जीतेंद्र पासवान को 462 वोटों से हराया।

7. बछवाड़ा सीट – बीजेपी की 484 वोटों से जीत

बछवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता ने CPI के अवधेश कुमार राय को 484 वोटों से हराया।

8. बखरी सीट – CPI ने BJP को 777 वोटों से हराया

बखरी में CPI के सूर्यकांत पासवान ने भाजपा के रामशंकर पासवान को 777 वोटों से मात दी।

9. परबत्ता सीट – 951 वोट से JDU आगे

परबत्ता सीट पर जदयू के डॉक्टर संजीव कुमार ने राजद प्रत्याशी दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया।

10. चकाई सीट – निर्दलीय ने दी सबको मात

चकाई विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह ने राजद की सावित्री देवी को 581 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870