Secret camera incident : बेंगलुरु में एक कन्नड़ टीवी अभिनेत्री के साथ गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम के वॉशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका गुप्त वीडियो बना लिया और बाद में उन्हीं वीडियो के आधार पर पैसे की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया।
बताया गया कि 7 फरवरी को कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यह घटना हुई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने वीडियो अभिनेत्री की दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजकर पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने 13 फरवरी को साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अन्य पढ़े: Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर
पुलिस ने आईटी एक्ट, वॉयूरिज़्म, धमकी और जबरन वसूली की धाराओं के तहत (Secret camera incident) मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना के बाद महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :