తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Karnatka-कर्नाटक कांग्रेस में समझौता, पर अंदरूनी हलचल जारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Karnatka-कर्नाटक कांग्रेस में समझौता, पर अंदरूनी हलचल जारी

बेंगलुरु,। कर्नाटक के विपक्षी दलों और राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कर्नाटक के नाटक को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (Deputy Cm D K Shivkumar) के बीच ‘समझौता’ अस्थायी है। उन्होंने कहा, यह तूफान से पहले की शांति और एक ‘रणनीतिक समायोजन’ है। लेकिन कांग्रेस ने मुद्दे पर भ्रम पैदा करने के लिए विपक्ष और मीडिया को जिम्मेदार ठहराया।

एक महीने से चले सत्ता संघर्ष के बाद मुलाकात

एक महीने से चल रहे सत्ता संघर्ष के बाद दोनों नेताओं ने शनिवार को सिद्धरमैया के आवास पर नाश्ते पर मुलाकात कर मतभेदों के दूर होने की बात कही। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने बाद में प्रेसवार्ता को संबोधित किया, एकता का प्रदर्शन किया और कहा कि वे पार्टी आलाकमान का कहना मानने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री परिवर्तन विवाद को समाप्त करने की कोशिश की। कहा जाता है कि 2023 में सरकार गठन के समय सहमति बनी थी कि ढाई साल बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे — यह अवधि नवंबर 2025 में पूरी हुई है।

बीजेपी का दावा: ‘यह सिर्फ अस्थायी समझौता’

राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रकाश शेषराघवचार ने कहा कि शनिवार की बैठक हर असहमति को सुलझाने से ज्यादा, कामकाजी तालमेल बहाल करने की कोशिश था।
उन्होंने दावा किया कि यह समझौता अस्थायी है और राजनीतिक महत्वाकांक्षा दोबारा टकराव को जन्म दे सकती है। शेषराघवचार के मुताबिक शिवकुमार ने अपने समर्थकों को सक्रिय किया था, जिससे यह विवाद और बढ़ा। अब उनके लिए पीछे हटना मुश्किल है।

‘कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है’ – भाजपा का आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) अब दो गुटों में विभाजित हो चुकी है, जैसा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखा गया। जद-एस के एमएलसी टी. ए. शरवण ने भी कहा कि इस विवाद ने दोनों नेताओं को जनता के सामने बेनकाब कर दिया है और अब वे अपनी लड़ाई छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। शरवण ने दावा किया कि सरकार वादों और विकास कार्यों को पूरा करने में विफल रही है, इसलिए यह ‘‘नाटक’’ किया गया।

राजनीतिक विश्लेषक: ‘सुलह ज्यादा दिनों की नहीं’

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने अस्थायी सुलह करवाने की कोशिश की है, जो ज्यादा दिनों तक कायम रहना मुश्किल है।
उनके अनुसार नाश्ते पर हुई बैठक नेतृत्व के आदेश पर आयोजित की गई थी, न कि दोनों नेताओं की सहमति से। लंबे समय से चल रही खींचतान के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

‘बैठक में कोई स्पष्टता नहीं’

उपाध्याय के मुताबिक बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि यह साफ नहीं हो सका कि आलाकमान ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का कोई वादा किया था या नहीं।

कांग्रेस का पक्ष: ‘मतभेद कभी थे ही नहीं’

कांग्रेस प्रवक्ता एम. लक्ष्मण ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कभी कोई मतभेद था ही नहीं। उनके अनुसार मतभेदों की कहानी भाजपा, जद-एस और मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता हुआ भी था, तो वह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और फैसले पार्टी को ही लेने होते हैं।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870