Karnataka private bus : कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। राज्य के निजी बस ऑपरेटरों ने टिकट किराए में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अलग-अलग रूटों के हिसाब से बस किराए में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होने जा रही है। बढ़ा हुआ किराया शुक्रवार आधी रात से ही लागू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।
प्रति सीट 200 रुपये तक की बढ़ोतरी
राज्य में डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद बस मालिकों के लिए परिचालन लागत काफी बढ़ गई है। इस वजह से प्रति सीट औसतन 200 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। बेंगलुरु से बेलगाम का किराया जो पहले 1,000-1,200 रुपये था, अब बढ़कर 1,350-1,400 रुपये हो जाएगा। इसी तरह बेंगलुरु से मंगलुरु और उडुपी के किराए में भी भारी उछाल आएगा।
अन्य पढ़े: Rajasthan-Bhilwara : चोर समेत दो पुलिसकर्मियों की सड़क दुर्घटना में मौत
फ्री बस सेवा और टैक्स की मार
कर्नाटक स्टेट बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नटराज शर्मा ने कहा कि भारी रोड टैक्स और महिलाओं के लिए मुफ्त (Karnataka private bus) बस यात्रा योजना के कारण निजी बस संचालक पहले से ही घाटे में चल रहे हैं। डीजल महंगा होने से अब हर बस पर प्रति माह 15,000 रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बस ऑपरेटरों ने सरकार से टैक्स कम करने या सब्सिडी देने की मांग की है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें