Maharashtra Dhule News : पत्नी के सामने अपमान का खौफनाक बदला

Read Time:  1 min
महाराष्ट्र के धुले
महाराष्ट्र के धुले
FONT SIZE
GET APP

बेटे ने मूसल से वार कर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के धुले जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के शिरपुर शहर में पत्नी के सामने कथित तौर पर अपमानित किए जाने से नाराज एक बेटे ने अपने ही माता-पिता की मूसल से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरा शिरपुर और आसपास का इलाका दहल उठा है।

बेटी की शादी के बाद घर लौटा था परिवार

महाराष्ट्र के धुले जिले प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात शिरपुर की महावीर सोसाइटी में दोपहर करीब दो बजे के आसपास घटी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति, पिता इंदाराम (Father Indaram) और मां रंजू देवी, अपनी बेटी की शादी का कार्यक्रम खुशी-खुशी संपन्न कराकर आज ही घर वापस लौटे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर माता-पिता ने बेटे को उसकी पत्नी के सामने कुछ कह दिया। पत्नी के सामने हुए इस अपमान को बेटे ने इस कदर बुरा माना कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। गुस्से में आगबबूला होकर उसने घर में रखे मूसल से अपने ही जन्मदाताओं के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस भीषण और अचानक हुए हमले में इंदाराम और (Ranju Devi) रंजू देवी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अन्य पढ़े: Karnataka private bus : कर्नाटक में बस सफर हुआ महंगा.. क्या मुफ्त योजना से हुआ निजी बसों को घाटा?

स्थानीय लोगों ने युवक को किया पुलिस के हवाले

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा बेटा मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि, वारदात की भनक लगते ही आसपास के सतर्क नागरिकों ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। ​जिस घर में कुछ देर पहले तक बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में गहरा सदमा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच कर रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।