ट्रेकिंग के दौरान लापता हुई लड़की
Kerala girl missing : कर्नाटक के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेकिंग के दौरान लोगों के गायब होने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। हाल ही में केरल की 14 साल की छात्रा श्रीनंदा ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गई। वह 7 अप्रैल को अपने 40 रिश्तेदारों के साथ हाइकिंग के लिए गई थी। शाम करीब 5:30 बजे अंधेरा होने के समय वह अचानक गायब हो गई।
बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल, घाट रोड और गहरी घाटियों में ड्रोन कैमरों और रस्सियों की मदद से तलाशी ली जा रही है।
अन्य पढ़े: Elections 2026- तमिलनाडु चुनाव : पीएम मोदी के प्रचार से कांग्रेस-डीएमके पर सवाल
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
कुछ दिन पहले केरल की एक आईटी कर्मचारी (Kerala girl missing) शरण्या भी कर्नाटक के कोडागु जिले में ट्रेकिंग के दौरान जंगल में भटक गई थीं। वह चार दिन तक बिना खाना के जंगल में फंसी रहीं और बाद में रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :