తెలుగు | Epaper

UP : नही थम रहा तेंदुए के हमले का सिलसिला, सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP : नही थम रहा तेंदुए के हमले का सिलसिला, सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

बहराइच: उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह सुजौली रेंज में स्थित ग्राम पंचायत रमपुरवा में घर के बरामदे में सो रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। 

लोगों में दहशत का माहौल 

घटना से ग्रामीणों में दहशत (Panic)का माहौल है। पांच दिन पहले भी चहलवा गांव में खेत में काम कर रहे रामू नामक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। साथ में मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसकी जान बच सकी थी। रामपुर बनकटी गांव में सोमवार की सुबह घर में सो रहे बलदेव सिंह (70) पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर जागे परिजन और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल में भाग गया। हमले में बुजुर्ग के हाथ में चोट आई है। 

तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी 

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतकर् रहने की सलाह दी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

Read more : National : अब नवंबर में नहीं होगी MP प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870