పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Palmistry : हथेली पर ऐसी रेखा होने पर लव लाइफ में आती हैं दिक्कतें

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 9:37 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्यार में मिलता है धोखा

कई बार व्यक्ति का जीवन संघर्ष में बीत जाता है। लेकिन यह संघर्ष से भरी जिंदगी उस समय थोड़ा आसान लगती है, जब व्यक्ति को अपना मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है और वह आपकी उम्मीदों पर भी खरा उतरता है। खुशहाल वैवाहिक जीवन होने से व्यक्ति को कई मुश्किलें आसान लगने लगती हैं। क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपका एक भावनात्मक सहयोग जुड़ा होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कैसा होगा आपका वैवाहिक जीवन

बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा ऐसी होती हैं, जिनसे यह जाना जा सकता है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा होगा। हथेली पर बनी इस रेखा को देखकर आप यह जान सकते हैं कि प्यार और शादी के मामले में आप कितने लकी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली से जुड़ी कौन सी रेखाएं विवाह वाली रेखा होती हैं।

विवाह और प्रेम रेखा

कनिष्ठा उंगली के नीचे मिलने वाली रेखाओं को प्रेम विवाह या फिर विवाह रेखा कहा जाता है। बता दें कि हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहते हैं। यह रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। कई बार हथेली पर एक से ज्यादा प्रेम रेखाएं पाई जाती हैं। अगर कनिष्ठा उंगली के पास एक से ज्यादा प्रेम रेखा या विवाह रेखा हैं, जो यह कई लव अफेयर्स या विवाह जीवन को दर्शाती हैं।

इस रेखा के कारण अधूरी रह जाती है प्रेम कहानी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथों की रेखाएं आपकी लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। अगर बुद्ध और मंगल पर्वत पर बहुत सी रेखाएं हैं, तो लव लाइफ में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। यहां तक की ब्रेकअप की नौबत भी आ सकती है और ऐसी रेखा होने पर व्यक्ति को हमेशा प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जातक की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है।

ऐसे लोग जीते हैं खुशहाल शादीशुदा जीवन

जब विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूती है, तो ऐसे लोगों का रिश्ता अमीर परिवार में होता है। वहीं यदि विवाह रेखा दो भागों में बंटी होती है, तो यह तलाक का संकेत देती है। विवाह रेखा सूर्य रेखा को छूने से व्यक्ति का रिश्ता संपन्न और समृद्ध परिवार में होता है।

टूटी-फूटी विवाह रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह रेखा टूटी-फूटी है, तो प्रेम संबंध या विवाह में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। टूटी-फूटी विवाह रेखा होने से जातक के प्रेम संबंध कई बार टूटते हैं। वहीं अगर हथेली पर विवाह रेखा साफ और गहरी होती है, तो जातक को वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलता है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews life parter love life palmistry trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.