Indore : चल रहा था लाइव म्यूजिक, टीआई दलबल के साथ पहुंचे

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

बोले- आज से ये फ्लोर सील कर रहे हैं, 50 मिनिट देर तक बज रहा था तेज साउंड

इंदौर-पॉश इलाके में नियमों को ताक पर रखकर देर तक तेज साउंड (Loud sound) बजाने वाले पब और बार संचालकों के खिलाफ लसूडिया पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार रात द हब बिल्डिंग में बने एफ-बार और नैनिस किचन को सील कर दिया।

इंदौर- लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी (Taresh Soni) पुलिस बल के साथ एफ-बार पहुंचे। यहां ओपन टेरिस पर लाइव म्यूजिक चल रहा था। यहां पर कई लोग भी बैठ हुए थे। टीम अंदर पहुंची तो वहां के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। टीआई ने सिंगरों को गाना बंद करने का इशारा किया और उन्होंने गाना बंद कर दिया। सिंगर का ही माइक लेकर टीआई ने कहा कि ये ओपन फ्लोर है और ओपन फ्लोर में 10 बजे के बाद म्यूजिक अलाउड नहीं है। ये बात मैं पहले भी बता चुका हूं, लेकिन ये चीज आपको क्लियर नहीं हो रही है

दूर तक सुनाई दे रहा था साउंड

उन्होंने कहा कि हमने इसका साउंड चेक किया तो इसका साउंड वृंदावन चौराहे तक जा रहा था। लगभग 500 मीटर के रेडियस में जा रहा है। ये कॉमर्शियल एक्टिविटी है इसके लिए इतने सारे लोग परेशान नहीं होंगे। आज से ये फ्लोर सील कर रहे है।

आप टाइम का ध्यान रखेंगे। उन्होंने वहीं पर लोगों से पूछा कि अभी टाइम क्या हो रहा है। इस पर एक युवती ने बताया कि 10.50 हो रहे है। टीआई ने कहा कि 10 बजे का नियम है और 50 मिनट ऊपर हो गए है। इतना तेज साउंड बज रहा है।

अन्य पढ़े: Machilipatnam tension : मछलीपट्टनम में तनाव: रंगा पुण्यतिथि रैलियों पर पुलिस पाबंदियां

इसके बाद टीम नैनिस किचन पर पहुंची। यहां टीआई ने वहां काम करने वालों से पूछा कि क्या टाइम हो रहा है…11 बज रहे है। 11 बजे तक आप म्यूजिक चला रहे है, जो दूर तक सुनाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसे भी सील करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इधर, पॉश कॉलोनी में पुलिस के द्वारा की गई है इस कार्रवाई से पब और बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। टीआई तारेश सोनी ने कहा कि जो भी नियमों का पालन नहीं करने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।