2 वर्ष की छात्रा के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म
राजधानी लखनऊ में बीती आठ मई को रिश्ते में बाबा ने कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बंथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बीती आठ मई को वह काम पर गए थे। पत्नी रिश्तेदार के घर में थी। घर पर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ाई करने वाली उनकी छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटी और ढाई वर्षीय बेटा था। दोपहर करीब 2:30 बजे परिवार का ही 75 वर्षीय बुजुर्ग (रिश्ते में मासूम का बाबा) घर पहुंचा।
20 रुपए का लालच देकर बुजुर्ग ने की शर्मनाक हरकत
वह छात्रा को आम खिलाने और 20 रुपये का लालच देकर घर से करीब 100 मीटर दूर अपने पुराने घर ले गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मासूम अपने अपने घर आ गई। शाम को जब पत्नी वापस घर लौटी, तब मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। गांव में बात फैली तो गांव के कुछ लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। लेकिन, बाद में कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद मासूम छात्रा की मां शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची।
आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने आरोपी को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- Weather-देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 72 घंटे बेहद संकटकारी
- West Bengal- हार के बाद भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने में जुटीं ममता बनर्जी
- Assam – असम में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह, तैयारी तेज
- Telangana : बीज नियंत्रण में राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाएं – तुम्मला
- CM : बढ़ती शहरी जनसंख्या के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास आवश्यक – रेवंत रेड्डी