Mahan air : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के मशहद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी हवाई हमले में Mahan Air का एक विमान नष्ट हो गया।
भारत आने वाला था विमान
ईरानी अधिकारियों के अनुसार यह विमान 1 अप्रैल को New Delhi पहुंचने वाला था। इसका उद्देश्य भारत से चिकित्सा सहायता और जरूरी सामान लेकर ईरान वापस जाना था। लेकिन मशहद एयरपोर्ट पर हुए हमले में विमान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस मिशन पर असर पड़ा है।
चिकित्सा सहायता पर असर
इस घटना से भारत से भेजी जाने वाली मानवीय सहायता में बाधा आ सकती है। इससे पहले 18 मार्च को भारत ने पहली खेप में चिकित्सा सहायता ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के माध्यम से ईरान भेजी थी। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने इसके लिए भारत सरकार और जनता का धन्यवाद भी किया था।
अन्य पढ़े: Dakshina Kashi : सीएम तेलंगाना भी बनाएंगे उत्तर की तर्ज पर “दक्षिणा काशी”
महान एयर के बारे में
Mahan Air पश्चिम एशिया, मध्य एशिया और दक्षिण (Mahan air) एशिया में उड़ान सेवाएं देने वाली एक प्रमुख निजी एयरलाइन है।
अमेरिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं
इस हवाई हमले की अभी तक यूनाइटेड स्टेट्स रक्षा विभाग या अमेरिकी अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विश्लेषकों का मानना है कि इस घटना से पहले से ही तनावपूर्ण पश्चिम एशिया की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :