తెలుగు | Epaper

Maharashtra : संघर्ष की मिसाल, जब मजबूरी में पति बना बैल

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : संघर्ष की मिसाल, जब मजबूरी में पति बना बैल
  • महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक किसान (Farmer) परिवार के पास बुआई के लिए बैल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में एक पत्नी ने कंधे से कंधा मिलाकर पति के साथ खेत जोता।

नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण

पति हल लेकर आगे चला और पत्नी ने खुद बैल की तरह कंधे पर जुआ उठाकर खेत जोता। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

महाराष्ट्र: लातूर जिले से एक ऐसा हृदयविदारक मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद हर किसी का कलेजा पसीज जाएगा। एक बूढ़ा किसान और साथ में उसकी बुजुर्ग पत्नी दोनों मिलकर ऐसे खेत को जोत रहे हैं कि बैल की जगह खुद किसान हल में जुता हुआ है और पीछे से उसकी पत्नी हल को चला रही है। पैसों की तंगी से इंसान कितना मजबूर हो जाता है यह इस सवाल का एक बड़ा उदाहरण है। बुजुर्ग दंपत्ति जिसके घर पर बैठ कर आराम करने के दिन हैं वे इस तरह से अपने खेत में मेहनत करने को मजबूर हैं।

जो भी इस तस्वीर को देख रहा है वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहा है और भावुक हो जा रहा है। यह मामला लातूर जिले के अहमदपुर के किसान दंपत्ति का है जिनके पास अपने खेत में बुवाई करवाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। गरीबी की हालत ऐसी कि वह ट्रैक्टर तो छोड़िए बैल का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से मजबूरी में उन्हें इतना कठिन परिश्रम करना पड़ा रहा है।

दिल को छू लेने वाली मेहनत

बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया कि पिछले साल सूखा पड़ने और बेमौसम बारिश की वजह से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसी वजह से उनकी जमापूंजी खत्म हो गई। पिछले एक साल से वे दोनों बेहद कठिन हालातों में जीवन-यापन कर रहे हैं। अंबादास पवार के पास 2.5 एकड़ जमीन है। उनके पास खेत जोतने और फसल उगाने के लिए बैल या ट्रैक्टर खरीदने के संसाधन नहीं हैं। न ही वह अपने लिए काम करने के लिए मजदूरों को रख सकते हैं। 

मुक्ताबाई ने कहा कि उनका बेटा शहर में मजदूरी करता है और बुजुर्ग दंपति खेती का सारा काम, जुताई से लेकर कटाई तक, खुद ही करते हैं। दंपति की बहू और दो पोते उनके साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी भी है, जो शादीशुदा है और अपने ससुराल में रहती है।

Read Also: IMD : Gujarat and Maharashtra में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870