తెలుగు | Epaper

Maharashtra: नाबालिग आदिवासी लड़की को बेचा, 8 गिरफ्तार

Kshama Singh
Kshama Singh

नाबालिग लड़की को पैसे देकर खरीदा था..

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हाल ही में 14-वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की से शादी करने वाले 35-वर्षीय व्यक्ति सहित आठ लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शादी करने वाले व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता को कथित तौर पर पैसे देकर खरीदा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की कातकरी समुदाय से है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से पुरुषों का ठाणे जिले के आदिवासी इलाके में आना और दुल्हन के लिए पैसे देना इस क्षेत्र में एक नया चलन है।

नाबालिग लड़की की 1.20 लाख रुपये में तय थी शादी

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने उसकी शादी पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के निवासी मंगेश गडेकर (35) से 1.20 लाख रुपये में तय की थी। अधिकारी ने बताया कि आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘श्रमजीवी संगठन’ के स्थानीय स्वयंसेवक दयानंद पाटिल को सबसे पहले इस नियोजित विवाह के बारे में सूचना मिली और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

नाबालिग

नाबालिग के पिता और सौतेली मां बिचौलिये के साथ फरार

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम बुधवार को पिंजले गांव पहुंची और दूल्हे व दुल्हन के एक-दूसरे को माला पहनाने के ठीक बाद विवाह को रोक दिया। गणेशपुरी थाने के निरीक्षक संदीपन सोनावणे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143 (तस्करी) और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया तथा उनमें से गडेकर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लड़की के पिता और सौतेली मां एक बिचौलियेके साथ फरार हैं। सोनावणे ने कहा, “नासिक और अहमदनगर जैसे जिलों से, जहां दुल्हन आसानी से नहीं मिलती, वहां पुरुष अक्सर कम उम्र की लड़कियों से शादी करने के लिए ठाणे आते हैं। यह एक बढ़ती हुई समस्या है।

टीचर या हैवान?

टीचर या हैवान?

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870