Bikaner : सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, गर्मी की छुट्टियों की तारीख बदली

Read Time:  1 min
सरकारी स्कूलों
सरकारी स्कूलों
FONT SIZE
GET APP

सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर में अहम बदलाव किया गया है। इस बार गर्मी की छुट्टियों की तारीखों में संशोधन किया गया है, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों की दिनचर्या प्रभावित होगी।

गर्मी की छुट्टियां अब नए शेड्यूल पर

सरकारी स्कूलों नई व्यवस्था के तहत गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays) की तारीखों को आगे-पीछे किया गया है। इसका उद्देश्य अत्यधिक गर्मी के दौरान छात्रों को राहत देना और पढ़ाई का संतुलन बनाए रखना है।

नवंबर में सिर्फ 14 दिन ही खुलेंगे स्कूल

बदलाव के अनुसार, नवंबर महीने में स्कूल केवल 14 दिनों के लिए ही संचालित होंगे। बाकी दिनों में छुट्टियां या अन्य शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।

प्रदेश में आज (1 अप्रैल) से स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है। शिक्षा विभाग (Department of Education) ने सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कैलेंडर में छुट्टियों और एग्जाम समेत कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

नए कैलेंडर के अनुसार, सबसे बड़ा बदलाव सर्दी और गर्मी की छुट्टियों को लेकर किया गया है।

स्कूलों में जयंती विशेष या स्पेशल डे

स्कूलों में जयंती विशेष या स्पेशल डे पर होने वाले इवेंट जो चौथे पीरियड के बाद यानी हाफ डे में होते थे, वे अब प्रार्थना सभा या फर्स्ट पीरियड तक ही होंगे। बाकी पूरे दिन क्लास लगेगी।

नवंबर में केवल 14 दिन ही स्कूल खुलेंगे। वहीं ईयरली एग्जाम मार्च में पूरे करवा कर 25 मार्च तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

अन्य पढ़े: DCM : इंदिरा सरकार में महिलाओं को बड़ा सम्मान- उप मुख्यमंत्री

इस बार के सत्र में पूरे साल 121 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसमें 52 रविवार हैं। जबकि 69 अन्य अवकाश, जिसमें सरकारी छुट्टियां भी शामिल हैं। 244 दिन स्कूल खुलेंगे।

सरकारी स्कूलों

जुलाई में सबसे ज्यादा 27 दिन स्कूल चलेंगे। जून में सबसे कम 7 दिन ही स्कूल खुलेंगे।

गर्मी की छुटि्टयों के बाद 22 जून को खुलेंगे स्कूल

गर्मी की छुटि्टयां 17 मई से शुरू होंगी, जो 20 जून तक हैं। 21 जून का रविवार है। ऐसे में स्कूल 22 जून से खुलेंगे। पहले स्कूल 1 जुलाई को खुलते थे।

प्रिंसिपल पावर की छुट्टी को लेकर भी बदलाव किया गया है। पहले प्रिंसिपल को अपने स्तर पर दो छुट्टी करने का अधिकार था, उसे अब घटाकर एक दिन का ही कर दिया है।

इधर, दीपावली की छुट्टियां 11 दिन की कर दी गई हैं। ये 4 से 15 नवंबर तक रहेंगी। सर्दी की छुटि्टयां 1 से 10 जनवरी 2026 तक होंगी।

इस सत्र में डिजिटल एजुकेशन पर सबसे ज्यादा फोकस

इस बार डिजिटल एजुकेशन पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। इसके तहत स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही नो बैग डे, बालसभा और पेरेंट्स-टीचर मीटिंग नियमित तौर पर होगी।

सितंबर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टूडेंट की हेल्थ को लेकर हर महीने ‘शक्ति दिवस’ के तहत आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।