తెలుగు | Epaper

National-केंद्र का बड़ा फैसला, 7 राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली-लद्दाख को नए एलजी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National-केंद्र का बड़ा फैसला, 7 राज्यों के राज्यपाल बदले, दिल्ली-लद्दाख को नए एलजी

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने गुरुवार देर रात देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों में बड़ा फेरबदल किया। केंद्र सरकार के इस फैसले के तहत दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु में नए राज्यपाल या उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब सी.वी. आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया और कई राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली और बिहार में नई नियुक्ति

अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू (Taranjit singh Sandhu) को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार में सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे सैयद अता हसनैन को राज्यपाल बनाया गया है। वे इससे पहले भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में आर.एन. रवि को जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर जानकारी दी, लेकिन परंपरा के अनुसार उनसे औपचारिक सलाह नहीं ली गई।

महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल में भी बदलाव

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में जिष्णु देव वर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना में अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

नागालैंड और लद्दाख में नए चेहरे

नागालैंड के नए राज्यपाल के रूप में नंद किशोर यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नया एलजी बनाया गया है।

तमिलनाडु को मिला अतिरिक्त प्रभार

तमिलनाडु में फिलहाल केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अन्य पढ़े: ईरान-इजराइल महाजंग: उत्तराधिकारी पर इजराइल की ‘किल लिस्ट’ और भीषण हमले

राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जा रहे फैसले

विशेषज्ञों का मानना है कि ये नियुक्तियां ऐसे राज्यों में की गई हैं जहां आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रशासनिक और संवैधानिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और संबंधित नेता जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Read More :

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

Bihar-सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

Bihar-सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

National- ईरान विवाद पर कांग्रेस का वार, खड़गे बोले- पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण

National- ईरान विवाद पर कांग्रेस का वार, खड़गे बोले- पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण

Bihar- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल

Bihar- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल

Bihar- बिहार में नेतृत्व परिवर्तन पर जयराम का हमला, कहा- जनादेश के साथ धोखा

Bihar- बिहार में नेतृत्व परिवर्तन पर जयराम का हमला, कहा- जनादेश के साथ धोखा

गैलेक्सी एस छब्बीस श्रृंखला पर खुलासा

गैलेक्सी एस छब्बीस श्रृंखला पर खुलासा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870