తెలుగు | Epaper

Delhi- दिल्ली में बड़ा हादसा टला, रविशंकर प्रसाद के आवास पर आग

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi- दिल्ली में बड़ा हादसा टला, रविशंकर प्रसाद के आवास पर आग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित लुटियंस जोन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।

लुटियंस जोन में हड़कंप, सुबह लगी आग

यह घटना 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड (Mother Teresa Krisent Road) स्थित उनके निवास स्थान पर हुई। सुबह करीब 8:05 बजे लगी इस आग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

कोई हताहत नहीं, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

पहले कोठी नंबर 2 की सूचना, बाद में सामने आई सच्चाई

घटनाक्रम के अनुसार दमकल विभाग को शुरुआती सूचना कोठी नंबर 2 में आग लगने की मिली थी। हालांकि, जब दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच की गई, तो पता चला कि आग कोठी नंबर 21 में लगी है, जो रविशंकर प्रसाद का आधिकारिक निवास है।

कमरे में रखे बेड में लगी आग

जांच में सामने आया है कि आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी। लपटें उठते देख वहां तैनात कर्मचारियों और परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी दी।

तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं और कुछ ही समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

कमरे में कोई मौजूद नहीं था

गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अन्य पढ़े: कुत्ते के काटने से मौत या चोट पर राज्य सरकार देगी मुआवजा- सुप्रीम कोर्ट

आग लगने के कारणों की जांच जारी

एड्रेस को लेकर शुरुआती असमंजस के बावजूद दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए सही लोकेशन पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें आग लगने की असली वजह की जांच कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या किसी अन्य तकनीकी वजह से।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870