गैस भरते समय हुआ हादसा, कोल्ड ड्रिंक गोदाम से मकान तक पहुंची आग, दो लोग गंभीर
भरतपुर : LPG सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुए भीषण हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। कोल्ड ड्रिंक गोदाम से मकान तक फैली आग- ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई और पास स्थित कोल्ड ड्रिंक गोदाम से होते हुए रिहायशी मकान तक पहुंच गई। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दो लोग गंभीर रूप से झुलसे- हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
डीग जिले के कामां इलाके में (LPG) सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में एक परिवार के 7 लोग झुलस गए। इनमें से दो बच्चों (भाई-बहन) की मौत हो गई। हादसा डीग रोड पर बस स्टैंड के सामने कोल्ड ड्रिंक के एक गोदाम में मंगलवार शाम 5 बजे हुआ। 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, झुलसे हुए सभी लोगों को भरतपुर के (RBM) हॉस्पिटल लेकर गए। यहां एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 6 लोगों को जयपुर रेफर किया गया। जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया।
1. गैस भरने के दौरान हुआ हादसा
कामां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रसोई गैस सिलेंडर से ईको गाड़ी की गैस किट में गैस भरी जा रही थी। दोनों ईको गाड़ियां गैस किट वाली थीं। मनमोहन की गांव में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है और वह सप्लाई के लिए इन्हीं गाड़ियों का उपयोग करता था। उसके चचेरे भाई भगवान सिंह की किराना दुकान है। दोनों परिवार गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते थे।
2. LPG सिलेंडर फटते ही घर तक पहुंची आग
पुलिस के अनुसार हादसे के समय मनमोहन गाड़ियों में गैस भर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें सीधे ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं। उस समय भगवान सिंह भी घर आया हुआ था और दोनों परिवार के सदस्य मकान में मौजूद थे।
3. धमाकों की आवाज सुन जुटे लोग
रिश्तेदार छतर सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार के लोग झुलस गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना दी गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं FSL की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया और फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन
4. सात लोग आग की चपेट में आए
हादसे में कोल्ड ड्रिंग एजेंसी संचालक मनमोहन पुत्र दाताराम और उनकी पत्नी सरिता (25) झुलस गए। इसके अलावा भगवान सिंह (37) पुत्र लक्ष्मीचंद, उनकी पत्नी नीरज, बेटा लक्ष्य (8), बेटी साक्षी (15) और अक्षरा (11) भी आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
5. बच्ची 50 प्रतिशत तक झुलसी
आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई। शव परीक्षण करने वाले डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि बच्ची करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी और उसके दोनों हाथ-पैर व चेहरा बुरी तरह आग से प्रभावित हुए थे। वहीं अन्य छह घायलों को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन लक्ष्य की रास्ते में ही मौत हो गई। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
अन्य पढ़े: