తెలుగు | Epaper

Bihar : वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar : वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

एक ही परिवार की 5 महिलाएं नदी में डूबीं

बिहार के वैशाली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है।

  • गंगा में स्नान करते समय एक ही परिवार की 5 महिलाएं अचानक गहरे पानी में चली गईं
  • स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया

1 की मौत, 2 अब भी लापता

  • इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई
  • 2 महिलाएं अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है
  • बाकी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

बिहार के वैशाली जिले में रामनवमी (Ram Navami) पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूब गए. इनमें से 2 महिलाओं को तो बचा लिया गया है, जबकि एक युवती का शव बरामद किया गया है. बाकी दो की तलाश जारी है।

बिहार के वैशाली जिले में रामनवमी के शुभ अवसर पर गंगा स्नान (ganga snaan) को पहुंची एक ही परिवार की पांच महिलाएं नदी में डूब गईं. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को तो बचा लिया, लेकिन एक युवती की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी गंगा घाट पर नयागांव बरियारपुर गांव की रहने वाली महिलाएं और युवतियां स्नान के लिए पहुंची थीं. इस दौरान पांचों गहरे पानी में डूबने लगी. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घाट पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए 3 लोगों को बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक युवती की मौत हो चुकी थी. मृतका की पहचान रिट्ठु राय की 18 वर्षीय बेटी सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

अन्य पढ़े: Jhunjhunu : मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

दो लोगों की तलाश जारी

नदी में डूबी सोनी कुमारी और आंचल का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, जिनकी स्थानीय गोताखोर, नाविक और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं. मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है. पीड़ितों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि महिलाएं और युवतियां रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गई थीं. इसी दौरान वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. देसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार भी घटना स्थल पर मौजूद है. पुलिस ने सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही अन्य की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है. घटना से हर कोई हैरान और परेशान नजर आ रहा है।

अन्य पढ़े:

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870